लाइव न्यूज़ :

East Delhi: मेरी पत्नी से तुम्हारा अवैध संबंध है?, शक में पति ने पूर्व पड़ोसी पर चाकू से हमला किया, गुप्तांग काटे और ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2024 06:02 IST

East Delhi: राम के रिश्तेदार अमित ने पुलिस को बताया कि राम के एक पूर्व पड़ोसी ने उस पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि पीड़ित के गुप्तांगों के पास चाकू के कई वार किए गए। आरोपी ने सोमवार रात शराब के नशे में राम पर चाकू से हमला कर दिया।आरोपी को यह शक था कि राम का उसकी पत्नी के साथ संबंध है।

East Delhi: पूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में अपने पूर्व पड़ोसी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना न्यू अशोक नगर में सोमवार रात को हुई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले राम (33) ने अपनी जान गंवा दी। राम के रिश्तेदार अमित ने पुलिस को बताया कि राम के एक पूर्व पड़ोसी ने उस पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के गुप्तांगों के पास चाकू के कई वार किए गए। अधिकारी ने बताया, ‘‘ऐसा आरोप है कि आरोपी को यह शक था कि राम का उसकी पत्नी के साथ संबंध है। आरोपी ने सोमवार रात शराब के नशे में राम पर चाकू से हमला कर दिया।’’

पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत हत्या का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला