डीयू: आईपी कॉलेज के ‘फेस्ट’ के दौरान चारदीवारी पर चढ़े युवकों ने छात्राओं को किया परेशान, आरोप पर पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Published: March 29, 2023 08:03 AM2023-03-29T08:03:06+5:302023-03-29T08:10:16+5:30

इस घटना पर बोलते हुए एक छात्रा ने कहा है कि ‘‘बदमाशों ने आज आईपी कॉलेज के 'फेस्ट' में प्रवेश किया और कई छात्राओं को परेशान किया, जिसमें एक छात्रा घायल हो गयी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन गुंडों को बाहर निकाला। हम उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं। ’’

During Fest of du IP College youths harassed girl students by climbing the boundary wall delhi police arrested 7 people | डीयू: आईपी कॉलेज के ‘फेस्ट’ के दौरान चारदीवारी पर चढ़े युवकों ने छात्राओं को किया परेशान, आरोप पर पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

फोटो सोर्स: Twitter @anjali__27

Highlightsडीयू के आईपी कॉलेज के ‘फेस्ट’ के दौरान छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। छात्राओं ने घटना से जुड़े कई फोटो और वीडियो भी शेयर किया है।

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज की छात्राओं ने आरोप लगाया कि मंगलवार को ‘फेस्ट’ (एक प्रकार का उत्सव) के दौरान कुछ पुरुषों ने कॉलेज की चारदीवारी पर चढ़कर “कई छात्राओं को परेशान किया।” पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर कहा कि वह दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हैं। 

घटना को लेकर स्वाति मालीवाल ने क्या ट्वीट किया 

इस पर बोलते हुए स्वाति मालीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया और कहा “दिल्ली विश्वविद्यालय के आईपी कॉलेज के फेस्ट में कुछ लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई है। पहले भी कॉलेज फेस्ट में छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे लफंगों को जेल में डालना चाहिए। मैं दिल्ली पुलिस को कड़ी कार्यवाही के लिए नोटिस जारी कर रही हूं।” अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) के एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि पुरुषों को ‘मिरांडा, आईपी दोनों हमारा’ और ‘मिरांडा नहीं छोड़ा, तो आईपी भी नहीं छोड़ेंगे’ जैसे आपत्तिजनक नारे लगाते हुए सुना गया। 

मामले से जुड़े कुछ तस्वीरें और वीडियो भी आए है सामने 

बता दें कि आइसा की दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई की सचिव और इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज की पूर्व छात्रा अंजलि ने घटना की कथित तस्वीरें और वीडियो साझा किए है। एक फोटो में चार पुरुष कॉलेज की चारदीवारी के पास खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक अन्य पुरुष दीवार को फांद रहा है। वीडियो क्लिप में पुलिस कॉलेज के छात्रों को परिसर खाली करने के लिए कहते हुए दिखाई दे रही है। 

अंजलि ने ट्वीट किया, ‘‘आज, आईपी कॉलेज का 'फेस्ट' चल रहा था, जब नशे में धुत कुछ लोग दीवारों पर चढ़ गए, जबरदस्ती कैंपस में घुस गए और छात्राओं को परेशान किया। वे लोग ‘मिरांडा, आईपी दोनों हमारा’ और ‘मिरांडा नहीं छोड़ा, तो आईपी भी नहीं छोड़ेंगे’ जैसे आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे।’’ 

इससे पहले भी इसी कॉलेज हो चुके है ऐसी ही घटनाएं

एक अन्य छात्रा ने कहा, ‘‘ बदमाशों ने आज आईपी कॉलेज के 'फेस्ट' में प्रवेश किया और कई छात्राओं को परेशान किया, जिसमें एक छात्रा घायल हो गयी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन गुंडों को बाहर निकाला। हम उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं। ’’ पुलिस ने बताया कि फेस्ट के दौरान कॉलेज गेट के पास छात्रों की काफी भीड़ थी। 

पुलिस के मुताबिक, अपराह्न करीब तीन बजे कुछ अति उत्साही छात्र आनन-फानन में कॉलेज में घुसने लगे। इस प्रक्रिया में गेट पर भारी दबाव पड़ा और कुछ छात्र नीचे गिर गये। गौरतलब है कि अक्टूबर, 2022 में दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज में दिवाली मेले के दौरान कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया था कि कई लोग कॉलेज की चारदीवारी और गेट पर चढ़ गए और छात्राओं को परेशान किया था। 

Web Title: During Fest of du IP College youths harassed girl students by climbing the boundary wall delhi police arrested 7 people

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे