लाइव न्यूज़ :

शाजापुर के मक्सी में दो पक्षों में विवाद, एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2024 09:33 IST

Shajapur Violence :मामले मैं सामने आ रहा है की दो दिन पहले दो पक्षों में विवाद हुआ था।

Open in App

Shajapur Violence: शाजापुर जिले के मक्‍सी में बुधवार रात दो पक्षों के विवाद के बाद से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुआ है। मक्सी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी टीएस बघेल ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ।

जिले के मक्सी में बुधवार रात को बड़ा विवाद हो गया। यहां दो पक्षों में जमकर हथियार चले, गोलियां भी चलीं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर घायल है। उसे इंदौर रेफर किया गया है। आधा दर्जन घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर में उपचार दिया जा रहा है।

मक्सी में स्थिति तनावपूर्ण है जिले के आधा दर्जन से अधिक स्थानों के पुलिस बल के साथ ही आसपास के जिलों का पुलिस बल भी मक्सी में बुलाया गया है। कलेक्टर ऋजु बाफना और एसपी यशपालसिंह राजपूत भी मक्सी पहुंचे हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मामले मैं सामने आ रहा है की दो दिन पहले दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जिसे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों में नाराजगी थी। बुधवार रात हुए विवाद को भी दो दिन पुराने मामले से जुड़ा बताया जा रहा है। पथराव में 8 लोग घायल हो गए, इनमें से दो लोगों को इंदौर रेफर किया गया है।

मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि महेन्द्र पटेल भी घायल हुए।  घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एक पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ मक्सी थाने में FIR भी दर्ज की गई है।

बीजेपी सदस्यता अभियान के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात बल्डी मोहल्ले में बीजेपी के सदस्यता अभियान में शामिल होकर लौट रहे युवक समीर मेव के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी। इसकी सूचना पर नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में वहां तनाव का माहौल बन गया था। दोनों पक्ष के लोग बड़ी संख्या में थाने पर इकट्ठा हो गए थे।

सोमवार को एक पक्ष पर एफआईआर 

सोमवार को ही मक्सी पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। मंगलवार को कुछ लोग एसपी ऑफिस शाजापुर पहुंच गए और पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया। जिसके बाद बुधवार को एक बार फिर तनाव के हालात बन गए। बुधवार रात को हुआ विवाद कैसे शुरू हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

टॅग्स :ShajapurMadhya PradeshMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारतMP हाईकोर्ट पीठ ने शाजापुर कलेक्टर को लगाई फटकार, हलफनामा देने का आदेश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी