धौलपुरः पति के साथ खेत से घर लौट रही दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, देसी पिस्तौल की बट से मारा, घटना के समय बच्चे वहीं रो रहे थे...

By भाषा | Published: March 18, 2022 10:11 AM2022-03-18T10:11:29+5:302022-03-18T10:14:23+5:30

प्राथमिकी के अनुसार, लालू ठाकुर, धन सिंह ठाकुर, विपिन ठाकुर, मोहित ठाकुर, सचिन ठाकुर और लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने मंगलवार को उसे तथा उसके पति को रास्ते में रोका और उनके साथ मारपीट की।

Dholpur Gang rape Dalit woman return home farm her husband hit butt country pistol children cry there time incident | धौलपुरः पति के साथ खेत से घर लौट रही दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, देसी पिस्तौल की बट से मारा, घटना के समय बच्चे वहीं रो रहे थे...

अभी तक मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Highlightsपति को देसी पिस्तौल की बट से मारा गया और वह वहां से भाग गई।लालू और धन सिंह ने उसे पकड़ लिया और दोनों ने बंदूक का भय दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया।घटना के समय उसके बच्चे वहीं रो-बिलख रहे थे।

जयपुरः राजस्थान के धौलपुर जिले में एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ खेत से घर लौट रही थी, तभी उसके साथ कुछ लोगों ने बलात्कार किया। पीड़िता की शिकायत के बाद इस संबंध में कंचनपुर थाने में मामला दर्ज किया गया।

प्राथमिकी के अनुसार, लालू ठाकुर, धन सिंह ठाकुर, विपिन ठाकुर, मोहित ठाकुर, सचिन ठाकुर और लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने मंगलवार को उसे तथा उसके पति को रास्ते में रोका और उनके साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि उसके पति को देसी पिस्तौल की बट से मारा गया और वह वहां से भाग गई।

इसके बाद, लालू और धन सिंह ने उसे पकड़ लिया और दोनों ने बंदूक का भय दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया। घटना के समय उसके बच्चे वहीं रो-बिलख रहे थे। आरोपी और महिला एक ही गांव के रहने वाले हैं। धौलपुर ग्रामीण के वृत्ताधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सिंह ने कहा, ‘‘ मामले की जांच की जा रही है। अभी तक मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।’’

स्कूल संचालक के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज

राजस्थान में जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में एक स्कूल संचालक के खिलाफ नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता द्वारा स्कूल संचालक पुरुषोत्तम शर्मा के खिलाफ दसवीं की छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का मामला दर्ज करवाया गया है। जांच अधिकारी और सहायक पुलिस उपायुक्त हरिशंकर ने बताया कि आरोपी स्कूल संचालक को 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हरिशंकर के मुताबिक, परिजनों ने पीड़िता के दो महीने की गर्भवती होने का दावा किया है, जिसके मद्देनजर उसकी मेडिकल जांच करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354, 354 (डी) 506, 376 (2) (एन), 376 (3) और पॉक्सो की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: Dholpur Gang rape Dalit woman return home farm her husband hit butt country pistol children cry there time incident

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे