लाइव न्यूज़ :

खाना बनाने पर विवाद, देवर ने भाभी को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया 

By नितिन गुप्ता | Updated: December 19, 2021 18:11 IST

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 IPC, और 25/27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में विभिन्न बिंदुओं के आधार पर जांच में जुट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमौके से पिस्तौल व बाइक भी मिली है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हाटपीपल्या पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

देवासः जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर  हाटपीपल्या में एक देवर ने खाना बनाने के विवाद में गोली मारकर अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया। गोली मारने के कुछ समय बाद ही आरोपी देवर ने भी खुद को गोली मारकर जान दे दी।

 

मौके से पिस्तौल व बाइक भी मिली है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर हाटपीपल्या पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। दरअसल रीना पति संदीप मालवीय (25 वर्ष) ने बीएचएमएस किया है ओर एक क्लिनिक का संचालन करती थी। रीना रविवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर देवगढ़ रोड स्थित अपने क्लीनिक पर गई थी।

इस दौरान करीब 8 बजे उसका देवर विजय पुत्र मोहनलाल मालवीय (25 वर्ष) क्लीनिक पहुंचा और अपनी भाभी रीना को गोली मार दी। इसके बाद घटना स्थल से बाइक से फरार हो गया। घायल रीना को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फरार देवर ने कुछ ही दूरी पर एक गार्डन में खुद को गोली मार ली।

विजय के शव के पास पिस्तौल व बाइक बरामद की गई है। एडिशनल एसपी (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि फरियादी संदीप मालवीय ने सूचना दी कि उसके छोटे भाई विजय ने खाना बनाने की बात पर हुए विवाद के बाद अपनी भाभी को गोली मार दी और खुद ने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 IPC, और 25/27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में विभिन्न बिंदुओं के आधार पर जांच में जुट गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी