लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कार में मिला 38 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही है जांच

By भाषा | Updated: April 24, 2018 09:39 IST

पुलिस ने कहा कि व्यक्ति की पहचान रूपेश के तौर पर हुई है जो एक टैक्सी सेवा के लिये काम करता था।

Open in App

नई दिल्ली , 24अप्रैल ( भाषा ) दक्षिणपूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में सोमवार (23 अप्रैल) दोपहर एक कार के अंदर से 38 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पुलिस को शक है कि व्यक्ति की मौत दम घुटने या बीमारी की वजह से हुई। 

पुलिस ने कहा कि व्यक्ति की पहचान रूपेश के तौर पर हुई है जो एक टैक्सी सेवा के लिये काम करता था। वह आज सुबह करीब पांच बजे लोकेशन पर पहुंचा और एक दुकान के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी की। बाद में दुकानदार ने उससे गाड़ी को आगे बढ़ाने को कहा तो उसने कहा कि वह जल्द चला जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इसके बाद वह कार में ही सो रहा था। करीब दो बजे जब दुकानदार ने उसे दोबारा गाड़ी हटाने के लिये कहना चाहा तो रूपेश ने कहा कि वह जल्द चला जाएगा। 

जब तीन बजे दुकानदार फिर रूपेश के पास गया तो वह बेसुध था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टहैवान मालिक ने नौकरानी से रेप किया, उसकी आंखें फोड़ दीं और फिर फांसी पर लटकाकर मार डाला, जबलपुर में खौफनाक वारदात

भारतPune Minor Girl Case: 'दोषी को मिले मौत की सजा', नसरपुर केस पर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान

भारतबिहार के अररिया जिले में एकतरफा इश्क में पागल युवक ने अपनी ही पड़ोस की नाबालिग प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या

क्राइम अलर्टHyderabad News: प्रेम प्रसंग में खूनी खेल; पहले पीछा किया, फिर चाकू से वार कर ली इंजीनियरिंग छात्र की जान

भारतमुंबई में परिवार की मौत का रहस्य और गहराया, FSL को तरबूज में चूहे का ज़हर मिला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के सीतामढ़ी जिले में शौच के लिए घर से निकली युवती को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हुई गंभीर रूप से घायल

क्राइम अलर्टबिहार: सीतामढ़ी जिले में शौच के लिए घर से निकली युवती को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हुई गंभीर रूप से घायल

क्राइम अलर्टNashik TCS Scandal: SIT के हत्थे चढ़ी निदा खान; 42 दिनों से पुलिस को दे रही थी चकमा, धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के गंभीर आरोप

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग लड़की न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना में शासन-प्रशासन के नाक के नीचे 15 वर्षीय किशोरी के साथ दो दिनों तक दिया गया साथ दिया गया सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम