लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: घायल अवस्था में मिली महिला, पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर लगाया गोली मारने का आरोप, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: September 28, 2020 10:02 IST

दिल्ली में एक महिला ने एक सब-इंस्पेक्टर पर उसे गोली मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी की तलाश भी जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में महिला ने एक सब-इंस्पेक्टर पर लगाया उसे गोली मारने का आरोपपुलिस मामले की जांच में जुटी, प्रेम-प्रसंग का मामला, महिला की हालत स्थिर

उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में जीटी करनाल रोड पर घायल अवस्था में पड़ी महिला ने अपने एक मित्र पर उसे गोली मारने का आरोप लगाया है। आरोपी दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर तैनात है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान संदीप दहिया (36) के रूप में हुई जो लाहौरी गेट थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात है।

उन्होंने कहा कि शाहबाद डेरी पुलिस थाने में तैनात उप निरीक्षक जयवीर ने जीटी करनाल रोड पर स्थित साईं मंदिर के पास से गुजरने के दौरान घायल अवस्था में पड़ी महिला को देखा।

पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने कहा कि जयवीर महिला को अस्पताल लेकर गए। महिला ने रास्ते में उन्हें बताया कि दहिया ने गोली मारी है। पुलिस ने कहा कि पिछले एक साल से महिला और आरोपी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

उपायुक्त ने कहा कि किसी बात पर झगड़ा होने पर दहिया ने कथित तौर पर महिला को गोली मार दी। उन्होंने कहा कि महिला की हालत स्थिर है। शर्मा ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

टॅग्स :दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना