लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: निलंबित AAP पार्षद ताहिर हुसैन को 4 दिन की पुलिस रिमांड, IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप

By धीरज पाल | Updated: March 16, 2020 17:17 IST

दिल्ली पुलिस ने पांच मार्च को ताहिर हुसैन को गिरफ्तार किया था। दरअसल, यहां एक अदालत ने शर्मा की हत्या के संबंध में हुसैन की वह याचिका खारिज कर दी थी जिसके जरिए उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण करने का अनुरोध किया था।

Open in App
ठळक मुद्देआईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगाग्रस्त चांद बाग इलाके में  26 फरवरी को एक नाले में मृत मिले।ताहिर हुसैन ने दावा किया था कि हत्या के लगे आरोप गलत है।

नई दिल्ली: पिछले महीने उत्तर-पूर्वी जिले में हुए दंगों के दौरान खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी अंकित शर्मा की कथित हत्या के मामले में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को फिर से 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। इससे पहले कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पहले ताहिर हुसैन को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा से जुड़े एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली पुलिस ने पांच मार्च को हुसैन को गिरफ्तार किया था। दरअसल, यहां एक अदालत ने शर्मा की हत्या के संबंध में हुसैन की वह याचिका खारिज कर दी थी जिसके जरिए उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण करने का अनुरोध किया था। उसके बाद हुसैन को अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

दिल्ली हिंसा के बाद से फरार था ताहिर हुसैन और शाह आलम

ताहिर हुसैन हत्या मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार था। वहीं उसके भाई शाह आलम का भी कुछ पता नहीं चल पा रहा था। ताहिर हुसैन पर दिल्ली पुलिस ने IPC की धारा 302 (हत्या की सजा) के तहत एफआईआर दर्ज की है। ताहिर हुसैन के घर पर दिल्ली हिंसा के बाज पत्थर, पेट्रोल बम मिले थे, जिसके बाद दयालपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई है। 

ताहिर ने वीडियो जारी कर खुद को बताया था निर्दोष 

ताहिर हुसैन ने दावा किया था कि हत्या के लगे आरोप गलत है। जिस वक्त ये सारी घटना हुई वह अपने घर से निकल कर किसी रिश्तेदार के यहां चल गया था।  ताहिर हुसैन ने अपने एक रिश्तेदार के घर से वीडियो जारी कर अपने आप को निर्दोष बताया था।

26 फरवरी को चांद बाग इलाके में अंकित शर्मा का नाले में मिला शव

आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगाग्रस्त चांद बाग इलाके में  26 फरवरी को एक नाले में मृत मिले। वह इसी इलाके में रहते थे। अंकित शर्मा के परिवार में उनके माता-पिता, एक भाई और एक बहन हैं। अंकित शर्मा 2017 में आईबी में भर्ती हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि 26 वर्षीय अंकित शर्मा मंगलवार से लापता थे। अंकित के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि उनकी हत्या किसी धारधार हथियार से गोदकर हुई है। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाताहिर हुसैनहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत