लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगों का आरोपी शाहरुख पठान को 4 घंटे की मिली पैरोल तो हीरो की तरह लोगों ने किया स्वागत, बजी सीटियां, वीडियो देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2022 14:08 IST

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए वायरल वीडियो में, शाहरुख पठान को उनके समर्थकों से घिरा देखा जा सकता है जो उसकी वापसी के लिए नारे लगा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो 23 मई की है जब शाहरुख को कोर्ट ने 4 घंटे की पैरोल दी थीवीडियो में शाहरुख के पीछे-पीछे चलती हुई भीड़ को देखा जा सकता हैशाहरुख पठान को 3 मार्च, 2020 को उत्तर प्रदेश के शामली जिले में गिरफ्तार किया गया था

नई दिल्लीः दिल्ली दंगे का आरोपी शाहरुख पठान को कोर्ट ने चार घंटे की पैरोल दी तो उसका स्वागत हीरो की तरह किया गया। इस बीच उसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसके समर्थक उसका हीरो की तरह स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख पर जाफराबाद में सीएए के विरोध के दौरान एक पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने का आरोप लगाया गया था। वीडियो 23 मई का है जब पैरोल के बाद शाहरुख पठान अपने 65 वर्षीय बीमार पिता से मिलने घर पहुंचा था।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए वायरल वीडियो में, शाहरुख पठान को उनके समर्थकों से घिरा देखा जा सकता है जो उनकी वापसी के लिए नारे लगा रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख के गली में प्रवेश करने के बाद उसके पीछे कितनी भीड़ चल रही है। और वे हूटिंग के साथ ही सीटियां भी बजा रहे हैं। इस दौरान नारे भी लगाए गए। वीडियो में पुलिसकर्मी आगे-आगे चल रहे हैं। 

शाहरुख पठान को 3 मार्च, 2020 को उत्तर प्रदेश के शामली जिले में गिरफ्तार किया गया था, जब उसने कथित तौर पर हेड कांस्टेबल दीपक दहिया पर बंदूक तान दी थी। उत्तर पूर्व दिल्ली में हिंसा के दौरान लाल टी-शर्ट और नीली जींस पहने आरोपी की तस्वीर वायरल हो गई थी, हालांकि उसके वकील ने दावा किया कि पठान का पुलिस को मारने का कोई इरादा नहीं था और उसने हवा में फायरिंग की। 

मार्च में शाहरुख पठान की 20 दिन की अंतरिम जमानत की याचिका खारिज कर दी गई थी क्योंकि मामला अभियोजन पक्ष के साक्ष्य के लिए तय किया गया था और सार्वजनिक गवाह की जांच होनी बाकी थी। आरोपी को 22 मार्च को उसके पिता की स्टेंट/कोरोनरी एंजियोग्राफी के समय अस्पताल में उसकी उपस्थिति के लिए कस्टडी पैरोल दी गई थी। बाद में, अदालत ने पठान को 'मानवीय दृष्टिकोण' लेते हुए चार घंटे की पैरोल दी। आरोपी ने अपने पिता से मिलने के लिए एक नया आवेदन दिया, क्योंकि वह अस्पताल में अपने पिता से नहीं मिल सका था।

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो