दिल्ली में तेज आवाज में संगीत बजाने का विरोध करना गर्भवती महिला को करना पड़ा महंगा, पड़ोसी ने मारी गोली

By भाषा | Published: April 4, 2023 12:30 PM2023-04-04T12:30:53+5:302023-04-04T12:48:35+5:30

दिल्ली में एक गर्भवती महिला को पड़ोसी ने इसलिए गोली मार दी क्योंकि वह तेज आवाज में संगीत बजाने का विरोध कर रही थी। महिला की स्थिति गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi Pregnant woman shot by neighbour protesting against playing loud music | दिल्ली में तेज आवाज में संगीत बजाने का विरोध करना गर्भवती महिला को करना पड़ा महंगा, पड़ोसी ने मारी गोली

दिल्ली में गर्भवती महिला को मारी गयी गोली (प्रतिकात्मक तस्वीर)

Highlightsउत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सिरसपुर का मामला, पड़ोसी ने मारी महिला को गोली।महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में कराया गया है भर्ती।

नयी दिल्ली: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सिरसपुर में तेज आवाज में संगीत बजाने का विरोध करने वाली एक गर्भवती महिला को उसके पड़ोसी ने गोली मार दी, जिसके कारण महिला का गर्भपात हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक इस घटना के सिलसिले में महिला पर गोली चलाने वाले हरीश के अलावा उसके दोस्त अमित को भी गिरफ्तार किया गया है।

महिला की स्थिति गंभीर, अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गयी बंदूक अमित की थी। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देर रात लगभग 12:15 बजे सिरसपुर में गोलीबारी की घटना को लेकर एक पीसीआर कॉल आई।

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि सिरसपुर निवासी रंजू नामक महिला शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती है।

मैक्स अस्पताल के चिकित्सकों ने पुलिस को बताया कि रंजू के गले में गोली लगी है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। बाद में इस घटना के सिलसिले में एक प्रत्यक्षदर्शी, पीड़िता की भाभी का बयान दर्ज किया गया। चश्मदीद के बयान के मुताबिक हरीश के घर रविवार को 'कुआं पूजन' के दौरान तेज आवाज में संगीत बज रहा था। हरीश रंजू के पड़ोस में ही रहता है।

चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि रंजू अपनी बालकनी में बाहर आई और हरीश को संगीत बंद करने के लिए कहा और इसके बाद हरीश ने अपने दोस्त अमित से बंदूक ली और गोली चला दी। इस दौरान एक गोली रंजू को लग गयी।

पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह के मुताबिक हरीश और अमित को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (सामान्य इरादे) और शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: Delhi Pregnant woman shot by neighbour protesting against playing loud music

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे