नई दिल्लीः दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में किराये के मकान में एयर कंडीशनर लगवाने को लेकर हुए विवाद के दौरान नस्ली टिप्पणियों का सामना करने वाली अरुणाचल प्रदेश की एक यूपीएससी आकांक्षी और उसकी दो सहेलियों ने कहा कि आरोपी दंपति ने उन्हें सिर्फ इसलिए ‘‘500 रुपये में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली’’ कहा, क्योंकि वे पूर्वोत्तर से ताल्लुक रखती हैं। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 20 फरवरी को अपराह्न लगभग 3:30 बजे उस समय हुई, जब महिलाओं ने चौथी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में एयर कंडीशनर लगवाने के लिए इलेक्ट्रिशियन को बुलाया।
साथ ही आरोपियों ने इन महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर नस्ली टिप्पणियां कीं, उन्हें अपमानित किया तथा धमकाया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी दंपति-हर्ष सिंह और रूबी जैन-के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और धर्म, जाति आदि के आधार पर शत्रुता को बढ़ावा देने से जुड़ी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अरुणाचल: मादक पदार्थ बरामद किए जाने के बाद चार लोग गिरफ्तार
अरुणाचल प्रदेश में पुलिस के एक हेड कांस्टेबल सहित चार लोगों के पास से मादक पदार्थ बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बंदरदेवा में दो लोगों के पास से 50 हजार रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन जब्त की गई।