लाइव न्यूज़ :

गैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2026 12:06 IST

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी ने घर में झगड़े के दौरान अपनी पत्नी पर कथित तौर पर गैस सिलेंडर से हमला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी करके विस्तृत जांच शुरू कर दी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

नई दिल्लीः दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गैस सिलेंडर से हमला करके पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को इलाके में घरेलू विवाद के हिंसक रूप लेने की सूचना मिली, जिसके बाद इस घटना के बारे में पता चला। एक सूत्र ने बताया कि पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। सूत्र ने बताया कि महिला को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी ने घर में झगड़े के दौरान अपनी पत्नी पर कथित तौर पर गैस सिलेंडर से हमला किया था। सूत्रों के अनुसार, अपराध का मकसद अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी करके विस्तृत जांच शुरू कर दी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

वाराणसी में मोबाइल चोरी के शक में नाबालिग को पीट-पीटकर मार डाला, एक आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के पंडितपुर में कथित तौर पर मोबाइल चोरी के शक में एक नाबालिग किशोर को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पंडितपुर निवासी सोनू अली (16) के रूप में हुई है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तीन दिन से लापता किशोर का शव नहर किनारे झाड़ियों में मिला, हत्या का संदेह

कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता एक किशोर का शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर नहर किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया। पुलिस ने हत्या का संदेह जताया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गोपालपुर विरैचा गांव में अपने ननिहाल में रह रहा राजवीर यादव (12) शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे सामान खरीदने दुकान पर गया था और काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्यादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?