लाइव न्यूज़ :

Delhi Police Crime News: 14 वर्षीय लड़के की सहपाठी ने पिटा और निजी अंग में लकड़ी डाला, आरोपी ने किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2024 18:30 IST

Delhi Police Crime News: पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्व गुप्ता ने बताया कि घटना दो अप्रैल को एक निजी स्कूल के परिसर में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ मुद्दों पर आरोपी के साथ झगड़ा हो गया था। सहपाठी ने पिटाई की और निजी अंगों में लकड़ी डाल दी। किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

Delhi Police Crime News: राष्ट्रीय राजधानी के एक स्कूल में कथित तौर पर 14 वर्षीय लड़के की उसके सहपाठी ने पिटाई कर दी और उसके निजी अंग में डंडा डाल दिया। इसके खिलाफ बाद में पूर्वी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। उसने बताया कि पीड़ित के परिवार ने संदेह जताया है कि इस मारपीट की घटना में और छात्र हो सकते हैं। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्व गुप्ता ने बताया कि घटना दो अप्रैल को एक निजी स्कूल के परिसर में हुई।

पीड़ित आठवीं कक्षा का छात्र है और कथित तौर पर कुछ मुद्दों पर आरोपी के साथ उसका झगड़ा हो गया था। गुप्ता ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को बताया कि नकाबपोश उसके एक सहपाठी ने उसकी पिटाई की और उसके निजी अंगों में लकड़ी डाल दी। आरोपी ने उसे मारपीट के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकों ने जानकारी दी है कि लड़के के गुदा में कोई वस्तु डाली गई थी, जिससे उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित के माता-पिता और रिश्तेदारों ने कार्रवाई की मांग को लेकर तीन अप्रैल को स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की काउंसलिंग की गई और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकने की सजा), 377 (अप्राकृतिक अपराध), 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला