Delhi: 6 साल में महिला से वसूले गए 6.5 करोड़, होटल बिजनेस पार्टनर बनाने के नाम पर की गई ठगी

By भाषा | Published: September 16, 2022 07:51 AM2022-09-16T07:51:00+5:302022-09-16T07:54:06+5:30

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला को कहा था कि वे भारत में होटल का बिजनेस करना चाहते है। महिला को पार्टनर बनाने का झांसा देकर ठगी की है। ऐसे में महिला के साथ छह करोड़ रुपए से भी अधिक का फ्राड हुआ है।

Delhi police 6.5 crore recovered woman 6 years cheated name making hotel business partner nigeria accused arrested | Delhi: 6 साल में महिला से वसूले गए 6.5 करोड़, होटल बिजनेस पार्टनर बनाने के नाम पर की गई ठगी

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsपुलिस ने 6 करोड़ रुपए से भी अधिक की ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया है। इसमें एक नाइजीरियाई नागरिक समेत चार अन्य लोग गिरफ्तार हुए है। बताया जा रहा है कि महिला से 6 साल में 6.5 करोड़ रुपए वसूले गए है।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कीमती तोहफे भेजने का झांसा देकर एक महिला से छह करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने के आरोप में एक नाइजीरियाई नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। 

ऐसे झांसा देकर की ठगी

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक सितंबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2016 में उसने फेसबुक पर किसी एरिक एलियट नामक व्यक्ति से मित्रता की थी। एलियट ने महिला को बताया कि वह भारत में होटल का व्यवसाय करना चाहता है और फायदा होने पर उसका आधा हिस्सा उसे देगा। 

6 साल में 6.5 करोड़ वसूले गए

अधिकारी ने कहा कि इसके बाद एलियट ने महिला को कीमती उपहार भेजने और उसके लिए सीमा शुल्क तथा अनापत्ति प्रमाण पत्र के बहाने पैसे लेने शुरू कर दिए। अधिकारी ने कहा कि महिला को कोई पार्सल प्राप्त नहीं हुआ और 2016 से 2022 के बीच शिकायतकर्ता से कुल साढ़े छह करोड़ रुपए वसूले गए। 

पुलिस को इसका लिंक दिल्ली से जुड़े मिले

जांच में पता चला कि अधिकांश बैंक खाते दक्षिणी दिल्ली इलाके से संचालित हो रहे थे। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों नाइजीरिया के कोसोराची पैट्रिक अमाडी (41), मेया इमचेन (32), हेमातोली सुमी (29) और बबन राय (29) को गिरफ्तार किया। ये तीनों नगालैंड के रहने वाले हैं। 

Web Title: Delhi police 6.5 crore recovered woman 6 years cheated name making hotel business partner nigeria accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे