लाइव न्यूज़ :

पालम आगः 3 बच्चे सहित 9 लोग जिंदा जले?, बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग और पूरा परिवार खत्म, देखिए वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2026 15:20 IST

delhi Palam fire: आग से बचने के लिए दो लोगों ने इमारत से छलांग लगा दी और उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देdelhi Palam fire: आशंका थी कि कुछ लोग अंदर फंसे हो सकते हैं।delhi Palam fire: आवासीय इमारत में आग लगने की सूचना मिली है।delhi Palam fire: अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

delhi: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लग जाने से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग से बचने के लिए दो लोगों ने इमारत से छलांग लगा दी और उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को सुबह करीब सात बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में घर पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल के 30 वाहन मौके पर भेजे गए और आग बुझाने तथा अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए अभियान शुरू किया गया। डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘एक आवासीय इमारत में आग लगने की सूचना मिली है और हमें आशंका थी कि कुछ लोग अंदर फंसे हो सकते हैं।

बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया।’’ घटनास्थल से प्राप्त दृश्यों में देखा जा सकता है कि इमारत से काले धुएं के घने गुबार उठ रहे हैं, जबकि आग की लपटों ने इमारत के कुछ हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि डीएफएस के कर्मियों ने तीन बच्चों सहित सात लोगों को इमारत से बाहर निकाला, जिन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि आग की लपटों के कारण दो अन्य लोग इमारत से कूद गए थे। उनका फिलहाल अस्पताल में उपचार हो रहा है। डीएफएस के अनुसार, इमारत में एक ‘बेसमेंट’ और पांच मंजिलें थीं, जिसकी छत पर एक अस्थायी टीन की शेड बनी हुई थी। ‘बेसमेंट’, भूतल और पहली मंजिल का उपयोग कपड़े तथा सौंदर्य प्रसाधनों के भंडारण के लिए किया जा रहा था।

जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल आवासीय इकाइयां थीं। अधिकारियों ने बताया कि खबर लिखे जाने तक शीतलन अभियान जारी था, जबकि टीम परिसर की तलाशी में लगी हुई थीं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति अंदर फंसा न रह जाए। ऑनलाइन प्रसारित हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग इमारत के पास की संकरी गलियों में इकट्ठा है, जबकि दमकलकर्मी पाइप और सीढ़ियों का उपयोग करके आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे।

पालम मेट्रो के पास आग लगने की घटना के बाद उपराज्यपाल ने व्यापक अग्नि सुरक्षा ऑडिट के निर्देश दिए

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अपनी पहली बैठक की बुधवार को अध्यक्षता करते हुए पूरे शहर में व्यापक अग्नि सुरक्षा ऑडिट के निर्देश दिए। ये निर्देश दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने की घटना के बाद दिए गए जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पालम में एक आवासीय इमारत में लगी आग की घटना की जांच के आदेश दिए

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के पालम क्षेत्र स्थित एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी आग की घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आवासीय भवन में आग लगने के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसDelhi Fire Serviceअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?