लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मोबाइल छीनने का युवक ने किया विरोध, तो बदमाशों ने चाकू मारकर की हत्या

By भाषा | Updated: July 14, 2019 18:33 IST

पुलिस ने रविवार को बताया कि ग्रेटर कैलाश निवासी श्याम बोध साह एक रेस्त्रां में काम करता है। घटना के समय वह काम के बाद साइकिल से अपने घर जा रहा था।

Open in App

दक्षिणी दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में 22 वर्षीय व्यक्ति की, मोबाइल फोन छीनने का कथित तौर पर विरोध किए जाने के कारण चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि ग्रेटर कैलाश निवासी श्याम बोध साह एक रेस्त्रां में काम करता है। घटना के समय वह काम के बाद साइकिल से अपने घर जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि को पुलिस को डिफेंस कॉलोनी में घटना के बारे में सूचना मिली। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल को पास से गुजर रही वैन से एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया कि साह के सीने में चाकू से वार किया गया था और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।

अधिकारी ने बताया कि एक मामला दर्ज किया गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में भोला नगर, कोटला मुबारकपुर से एक नाबालिग को पकड़ा गया जबकि अन्य आरोपी हुडको प्लेस निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया।

कुमार ने बताया कि हत्या के लिए चाकू का इस्तेमाल किया गया और दोनों आरोपियों के खून से सने कपड़ों को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों व्यक्ति पीड़ित से मोबाइन छीनने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उसने विरोध किया। एक आरोपी ने उसे चाकू मार दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट