लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, सीसीटीवी में कैद हुई घर के बाहर से अपहरण किए जाने की वारदात

By विनीत कुमार | Updated: December 23, 2022 12:03 IST

दिल्ली में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बच्ची का अपहरण उस समय किया गया जब वह घर के बाहर खेल रही थी।

Open in App

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में पांच साल की एक बच्ची के अपहरण और फिर उसके साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना बुधवार को उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके की है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार लड़की का एक शख्स ने बुधवार को उस समय अपहरण किया जब वो भलस्वा डेयरी इलाके में अपने घर के बाहर खेल रही थी।

अपहरण की घटना पास में लगे एक सीसीटीवी में भी कैद हो गई। सीसीटीवी में कैद फुटेज में नजर आता है कि शख्स बच्ची को अपनी गोद में उठाए दूर लेकर जा रहा है।

पांच साल की ये बच्ची अगली सुबह एक पार्क के नजदीक मिली। इसके बाद तत्काल उसकी मेडिकल जांच के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद पुष्टि की कि बच्ची के साथ रेप किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी लापता है और उसकी तलाश जारी है।

बच्ची के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। इन्होंने बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस में कराई थी। पुलिस ने इसके बाद तीन टीमें लगाकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। बच्ची की तस्वीरें भी दूसरे पुलिस स्टेशन को भेजी गई थी। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार इलाके में गुमशुदगी को लेकर घोषणा भी कराई गई थी।

रात भर पुलिस करती रही बच्ची की तलाश

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने कहा कि रात भर बच्ची की तलाश जारी रही और गुरुवार सुबह सात बजे वह एक पार्क के पास मिली। उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे।'

आरोपी के खिलाफ नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने भी मामले में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति मालिवाल ने ट्वीट किया,  'दिल्ली में पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार। उसे भलस्वा डेयरी में उसके आवास के सामने से उठाया गया था और बाद में एक झील के पास पाया गया। एक अस्पताल में उसकी सर्जरी हुई। मेरी टीम उसके साथ है। हमने दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी किया है ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।'

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली समाचाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप