लाइव न्यूज़ :

Delhi Minor Rape: मकान मालिक ने 7 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, कई बार बनाया हवस का शिकार; 72 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: August 25, 2024 08:30 IST

Delhi Minor Rape: दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर में 72 वर्षीय एक व्यक्ति को 7 वर्षीय लड़की का कई बार यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Open in App

Delhi Minor Rape: एक तरफ जहां देश में कोलकाता ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के लिए पूरा देश इंसाफ की मांग कर रहा है। वहीं, राजधानी दिल्ली में एक मासूम बच्ची को हैवान बुजुर्ग ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस का कहना है कि दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर में एक 72 वर्षीय व्यक्ति को 7 वर्षीय लड़की के साथ कई बार यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

लड़की के माता-पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें बताया गया है कि परिवार आरोपी के मकान में किराए पर रहता था। लड़की के पिता मजदूरी करते हैं और उसकी माँ गृहिणी है। पूरा परिवार मकान मालिक के घर में किराएदार के तौर पर रहता है।

लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि जब भी वे घर पर नहीं होते थे तो बुज़ुर्ग व्यक्ति उसके साथ मारपीट करता था। उसने कहा कि यह दुष्कर्म पिछले एक महीने से हो रहा था, जिसमें सबसे हालिया घटना तीन दिन पहले हुई थी। लड़की के बताने के अनुसार, पुलिस ने फौरन मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़कर उससे पूछताछ की जा रही है। 

अन्य शहरों में भी हुई ऐसी वारदात

भले ही शहर बदल जाते हैं लेकिन नाबालिग बच्चियों के साथ अपराध सभी जगह तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में भी 26 वर्षीय व्यक्ति ने पांच वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया।  26 वर्षीय व्यक्ति ने 19 अगस्त को सिन्नार तालुका के एक गाँव की पाँच वर्षीय लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया।

वावी पुलिस ने उसे तब गिरफ़्तार किया जब लड़की, जो पहले लापता हो गई थी, एक नदी के पास मिली। पुलिस ने उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं और उसे हिरासत में लेने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में एक 20 वर्षीय पेंटर को तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लड़की के दादा ने उसे संदिग्ध के कमरे में पाकर घटना की सूचना दी। हाल ही में इस इलाके में रहने आया पेंटर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। बच्ची का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

टॅग्स :दुष्कर्मछेड़छाड़रेपदिल्ली पुलिसदिल्ली क्राइमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने