लाइव न्यूज़ :

Delhi Metro Blue Line Service: यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा शख्स, पढ़िए ‘सुसाइड नोट’ में क्या लिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2024 18:40 IST

Delhi Metro Blue Line Service: दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान नवीन (50) के रूप में हुई है और वह गांधी नगर क्षेत्र का रहने वाला था।

Open in App
ठळक मुद्देयमुना बैंक मेट्रो स्टेशन नियंत्रक से बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया है।नवीन के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Delhi Metro Blue Line Service: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिससे सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित हुईं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के पास से एक ‘सुसाइड नोट’ भी मिला है, जिसमें लिखा है कि आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उसने यह कदम उठाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन नियंत्रक से बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया है।

इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’ अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान नवीन (50) के रूप में हुई है और वह गांधी नगर क्षेत्र का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि नवीन की जेब से बरामद ‘सुसाइड नोट’ में उसने लिखा है कि उसे किसी ने भी यह कदम उठाने के लिए मजबूर नहीं किया।

वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि नवीन के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में जांच जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के कारण राजीव चौक और वैशाली/नोएडा सिटी सेंटर के बीच लगभग 15 मिनट तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन द्वारका को वैशाली और नोएडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। इससे पहले एक अधिकारी ने बताया था, ‘‘यमुना बैंक स्टेशन पर एक यात्री के पटरी पर आ जाने से सुबह 10:15 बजे से 10:30 बजे तक राजीव चौक से वैशाली/नोएडा सिटी सेंटर खंड के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो