लाइव न्यूज़ :

'मुंह और ऑंखों पर पट्टियां बांध लो', पढ़ें सामूहिक 'सुइसाइड' डायरी में छिपे मौत के राज 

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 2, 2018 11:30 IST

बुराड़ी केस: रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाए जाने के मामले में बरामद किए गए हाथ से लिखे नोटों में लिखा गया है ''मानव शरीर अस्थायी है और अपनी आंखें और मुंह बंद करके डर से उबरा जा सकता है। '' माना जा रहा है कि इन मौतों के पीछे तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास है। 

Open in App

नई दिल्ली, 2 जुलाई: राजधानी दिल्ली में बुराड़ी के संत नगर इलाके में एक ही घर में 11 लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस खबर पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि एक हंसते-खेलते परिवार के 11 लोगों को रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाया गया है। इस मामले में जैसे-जैसे मौत के राज पर से पर्दा उठा रहा है, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 

रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाए जाने के मामले में बरामद किए गए हाथ से लिखे नोटों में लिखा गया है ''मानव शरीर अस्थायी है और अपनी आंखें और मुंह बंद करके डर से उबरा जा सकता है। '' माना जा रहा है कि इन मौतों के पीछे तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास है। 

मृतकों के घर से मिली एक डायरी में इन मौतों के राज छिपे हुए हैं। डायरी में कुछ ऐसी रहस्यमय बातें लिखी हैं जो किसी को भी चौंका सकती है। तो आइए हम आपको उस डायरी के कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जिससे ये साफ हो जाता है कि ये परिवार बुरे तरीके से अंधविश्वास को मानता था।

'पट्टियां अच्छे से बांधनी है'

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक डायरी के एक पन्ने पर लिखा है, 'पट्टियां अच्छे से बांधनी है। शून्य के अलावा आपको कुछ भी नहीं दिखाई देना चाहिए। रस्सी के साथ सूती चुन्नियां या साड़ी का प्रयोग करना है।' 

'पूजा लगातार करनी है। थोड़ी लगन और श्रद्धा से'

डायरी में इस क्रिया को करने की तारीख और विधी भी बताई गई है। डायरी के अन्य पन्ने  पर लिखा है, 'सात दिन बाद पूजा लगातार करनी है। थोड़ी लगन और श्रद्धा से। कोई घर में आ जाए तो अगले दिन। गुरुवार या रविवार को चुनिए।' 

'रात के एक बजे क्रिया करनी है'

डायरी में इस क्रिया का उपयुक्त समय भी बताया गया है। क्रिया के लिए रात एक बजे का वक्त सबसे सही है। इस वक्त ना कोई आपके घर में आएगा ना ही कोई परेशान करेगा। 

'ढृढता और श्रद्धा दिखाओगे उतना ही उचित फल मिलेगा'

डायरी के एक पेज पर लिखा है, 'सबकी सोच एक जैसी होनी चाहिए। पहले से ज्यादा ढृढता से। ये करते ही तुम्हारे आगे के काम ढृढता से शुरू होंगे।' डायरी में बताया गया है कि इस क्रिया को करते वक्त घर में एकदम मद्धम रोशनी ही रखना है। साथ ही हाथों पर और  पट्टियां बच जाए तो उसे फिर से ऑंखों पर बांध लें। ऑंखों के साथ-साथ ये  पट्टियां आपको मुंह पर भी बांधना है। इस क्रिया को करते हुए जितनी ढृढता और श्रद्धा दिखाओगे उतना ही उचित फल मिलेगा। 

बुराड़ी केस: 11 लोगों की मौत के मामले में पड़ोस के बच्चे का बयान आया सामने, कही ये बात 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह नोट संकेत देते हैं कि इन मौतों में कोई धार्मिक या आध्यात्मिक पहलू है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि क्या परिवार किसी तंत्र - मंत्र में शामिल था या वे किसी तांत्रिक के अनुयायी थे। 

पुलिस ने बताया कि 10 सदस्यों की आंखें और मुंह कपड़ों से बंधे हुए थे और उनके शव झूल रहे थे जबकि 77 साल की एक महिला फर्श पर मृत पाई गईं और उसकी आंखों और मुंह पर पट्टी नहीं बंधी थी। बच्चों के हाथ - पांव बंधे हुए थे। मकान की तलाशी के दौरान पुलिस को हाथ से लिखे कुछ नोट मिले जिसके बारे में उनका कहना है कि परिवार किसी धार्मिक कर्मकांड का पालन करता होगा। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :दिल्लीमर्डर मिस्ट्रीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो