लाइव न्यूज़ :

Delhi: बवाना में आपसी रंजिश का खूनी खेल, झड़प के बाद शख्स की चाकू मारकर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2025 11:35 IST

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है आपसी रंजिश की वजह से झगड़ा हुआ था।

Open in App

Delhi Crime:  दिल्ली के बवाना इलाके में दो समूहों के बीच हुए झगड़े में 29 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात बाहरी-उत्तरी दिल्ली इलाके की जेजे कॉलोनी में हुई। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘गश्त के दौरान, एक टीम को हमले की सूचना मिली और वह मौके पर पहुंची, जहां उसे पता चला कि तीन लोगों को चाकू मारा गया है।’’

अधिकारी के अनुसार तीनों को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक व्यक्ति नियाज को ‘मृत’ घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अन्य दो व्यक्तियों 20 वर्षीय तोसीन और 34 वर्षीय निहाल को इलाज के लिए लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल भेज दिया गया। घटना के सिलसिले में नरेला औद्योगिक क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ तोसीफ और आरु नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है, जो अब भी फरार है।’’

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है आपसी रंजिश की वजह से झगड़ा हुआ था। अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की टीम तैनात की गई हैं।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली समाचारदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो