लाइव न्यूज़ :

दिल्ली आई 16 वर्षीय फ्रांसीसी लड़की का भारतीय दोस्त के पिता ने किया यौन उत्पीड़न, FIR दर्ज

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 29, 2018 08:51 IST

दिल्ली पुलिस को दर्ज एफआईआर में फ्रेंच लड़की ने बताया है कि घटना 18 अक्टूबर की है। दिल्ली साउथ ईस्टर्न के ज्वाइंट एसपी  देवेश श्रीवास्तव ने इस बात कि पुष्टि की है।

Open in App

दिल्ली में एक फ्रांस नागरिकता प्राप्त नाबालिग से यौन उत्पीड़ की खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय पीड़िता, जो फ्रांसीसी राष्ट्रीय किसी स्कूल संबंधी कार्यक्रम में भारत आई हुई थी, जिसके दौरान वह अपनी भारतीय दोस्त के यहां रह रही थी, उसी दोस्त के पिता ने यौन उत्पीड़ की घटना को अंजाम दिया है। 

दिल्ली पुलिस को दर्ज एफआईआर में फ्रेंच लड़की ने बताया है कि घटना 18 अक्टूबर की है। दिल्ली साउथ ईस्टर्न के ज्वाइंट एसपी  देवेश श्रीवास्तव ने इस बात कि पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 354 के मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू की है।

फ्रेंच लड़की की शिकायत के अनुसार, मई-जून में पिछली बार जब कार्यक्रम के दौरान भारतीय छात्र उसके साथ फ्रांस में रही थी। इसी वजह से जब 13 अक्टूबर को, फ्रांसीसी लड़की भारत आई, तो उसे उसी छात्र के साथ रहने के लिए नियुक्त किया गया था।

फ्रांसीसी दूतावास के एक प्रवक्ता ने इंडियन एक्सप्रेस को कहा कि उन्हें इस मामले के बारे में सूचित किया गया है और वे लड़की के परिवार के संपर्क में हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि फ्रांसीसी लड़की का बयान सीआरपीसी 164 के तहत एक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने दिल्ली छोड़ दी है और उसे ट्रैक करने के लिए एक जांच चल रही है। घटना के बाद लड़की को किसी अन्य परिवार के निवास पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, लड़की ने घटना के एक दिन बाद कुछ छात्रों के साथ अपने साथ हुए घटना को साझा किया जब वे किसी अन्य शहर में जा रहे थे। उन्होंने कथित घटना के बारे में समूह में महिला शिक्षकों को सूचित किया जिसके बाद फ्रांसीसी शिक्षक ने दूतावास और उसके माता-पिता को सतर्क कर दिया था।

टॅग्स :रेपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह