लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: गाड़ी के बोनट पर लटके कैब ड्राइवर को 3 किलोमीटर तक घसीटता रहा शख्स, पुलिस ने दर्ज किया मामला

By आजाद खान | Updated: May 1, 2023 09:28 IST

अपने ऊपर लगे आरोप पर बोलते हुए गाड़ी चालक का कहना है कि "मेरी कार उनकी कार को हिट नहीं की थी, मैं गाड़ी चला रहा था तभी वो जानबूझकर मेरी कार के बोनट पर चढ़ गए। मैंने उनसे नीचे उतरने को कहा लेकिन उन्होंने नहीं सुना। मैंने फिर अपनी कार रोका और उनसे कहा कि आप ये क्या कर रहा हो?"

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में एक कैब ड्राइवर को करीब तीन किलोमीटर तक गाड़ी के बोनट पर घसीटा गया है। पुलिस के दखल के बाद ही गाड़ी चालक ने कार को रोका था। आरोप है कि गाड़ी वाला नशे में था और इस मामले में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

नई दिल्ली:  दिल्ली में एक गाड़ीवाले द्वारा एक कैब ड्राइवर को करीब तीन किलोमीटर तक बोनट पर घसीटने का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना बीती रात को करीब 11 बजे घटी है और इसका एक वीडियो भी सामने आया है कि जिसमें कैब ड्राइरव को गाड़ी के बोनट पर लटका हुआ देखा जा सकता है। 

आरोप है कि गाड़ी वाले ने कैब ड्राइवर के गाड़ी को कई बार पीछे से धक्का मारा है, ऐसे में कैब ड्राइवर ने जब गाड़ी वाले को रोकना चाहा तो वह नहीं रूका था। इस हालत में जब गाड़ी वाला नहीं रूका तो कैब ड्राइवर उसके गाड़ी के बोनट पर लटक गया और वह उसे घसीटता रहा। बताया जा रहा है कि इस केस में गाड़ीवाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पीड़ित कैब ड्राइवर चेतन एक यात्री को छोड़कर दिल्ली के आश्रम के पास से गुजर रहा था। इस दौरान एक गाड़ी ने पीछे से उसके कैब को तीन बार टक्कर मारी थी। ऐसे में चेतन ने गाड़ी वाले को रूकने की कोशिश की ताकि वह उससे इस मामले में बात कर सके। लेकिन कई बार रोकने के बाद भी जब गाड़ी वाला नहीं रूका तो चेतन उसके बोनट पर लटक गया। 

चेतन ने बताया है कि जब वह गाड़ी वाले के कार पर लटक गया था और उसे रोकने को कहा तो भी वह नहीं सुना और गाड़ी चलाते रहा था। चेतन के अनुसार, गाड़ी वाले ने उसे आश्रम चौक से निजामुद्दिन तक घसीटता रहा और गाड़ी नहीं रोकी थी। पीड़ित ने बताया कि जब रास्ते में एक पीसीआर ने मुझे देखा और उसने पीछा किया तो फिर इसने गाड़ी रोकी है। 

गाड़ी वाले आरोपों से किया इंकार

पीड़ित कैब ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी वाला शख्स नशे में था। उधर इन आरोपों को लेकर गाड़ी चलाने वाले शख्स रामचंद कुमार का कहना है कि "मेरी कार उनकी कार को हिट नहीं की थी, मैं गाड़ी चला रहा था तभी वो जानबूझकर मेरी कार के बोनट पर चढ़ गए। मैंने उनसे नीचे उतरने को कहा लेकिन उन्होंने नहीं सुना। मैंने फिर अपनी कार रोका और उनसे कहा कि आप ये क्या कर रहा हो?"

हालांकि गाड़ी चलाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है और इसमें आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह घटना उस वक्त हुई है जब एक कार आश्रम चौक से निजामुद्दीन दरगाह की ओर आ रही थी।  

टॅग्स :क्राइमNew Delhiवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी