लाइव न्यूज़ :

CRPF मुख्यालय के निर्माण स्थल पर 6 साल के बच्चे की दी गई बलि, गला रेत की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2022 14:23 IST

पीड़ित की पहचान साइट पर काम करने वाले मजदूरों में से एक के बेटे के रूप में हुई। वे उत्तर प्रदेश के बरेली के मूल निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी, विजय कुमार और अमन कुमार, बिहार के मूल निवासी हैं और साइट पर सीमेंट कटर का काम करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक आरोपियों ने दावा किया कि उन्होंने भगवान के आदेश पर बलिदान दिया।  घटना शनिवार रात पॉश लोधी कॉलोनी इलाके में सीआरपीएफ मुख्यालय के निर्माण स्थल पर हुई।पीड़ित की पहचान साइट पर काम करने वाले मजदूरों में से एक के बेटे के रूप में हुई।

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शनिवार रात यहां के लोधी कॉलोनी में दो लोगों ने एक 6 वर्षीय लड़के की कथित तौर पर बलिदान के नाम पर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने दावा किया कि उन्होंने भगवान के आदेश पर बलिदान दिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात पॉश लोधी कॉलोनी इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मुख्यालय के निर्माण स्थल पर हुई।

दिल्ली पुलिस को रविवार तड़के लोधी कॉलोनी में एक पीसीआर कॉल मिली कि एक निर्माणाधीन इमारत में दो लोगों ने 6 साल के बच्चे का गला रेत दिया है। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और उन दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें पहले से ही ड्यूटी पर मौजूद अन्य मजदूरों और सीआरपीएफ कर्मियों ने पकड़ा था।

पीड़ित की पहचान साइट पर काम करने वाले मजदूरों में से एक के बेटे के रूप में हुई। वे उत्तर प्रदेश के बरेली के मूल निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी, विजय कुमार और अमन कुमार, बिहार के मूल निवासी हैं और साइट पर सीमेंट कटर का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने के वक्त आरोपी नशे में थे। उन्होंने कथित तौर पर बच्चे की गर्दन काट दी। पुलिस ने कहा कि बच्चा भी आरोपी को जानता था और परिवार के साथ उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी।

शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी ने बच्चे को फोन किया जब वह अपने शेड में जा रहा था। पुलिस ने कहा कि वे लड़के को अपने खाना पकाने की जगह पर ले गए और वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों में से एक ने दिल्ली पुलिस को बताया कि उसकी दृष्टि थी कि "भोले बाबा चाहते हैं कि वे एक बच्चे का गला काट दें।" जांच चल रही है।

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो