लाइव न्यूज़ :

बीमा पॉलिसी बंद, लाभ दिलाने के बहाने 500 से ज्यादा लोगों से ठगी, कुल 9.15 लाख रुपये, 23 मोबाइल, नौ सिम कार्ड, 10 डेबिट कार्ड बरामद, 5 अरेस्ट

By भाषा | Updated: September 26, 2022 21:53 IST

आरोपियों की पहचान बिहार के मधुबनी जिला निवासी आकाश (25), तिलक नगर के रहने वाले अमित कुमार (32), नरेला निवासी राहुल कुमार (32), गुलाबी बाग के रहने वाले समीर (30) और वज़ीरपुर निवासी अखिलेश (25) के तौर पर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके पास 50 लाख रुपये की एक बीमा पॉलिसी है, जिसकी कुछ किस्तें बकाया हैं।कॉल आया और कॉलर ने बताया कि वह बीमा कंपनी से राहुल शर्मा बोल रहा है। शिकायतकर्ता को 1,84,049 रुपये जमा करने होंगे अन्यथा जमा किए गए सभी पैसे जब्त कर लिए जाएंगे।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने बंद हो चुकी बीमा पॉलिसी के लाभ दिलाने के बहाने से 500 से ज्यादा लोगों से ठगी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपियों की पहचान बिहार के मधुबनी जिला निवासी आकाश (25), तिलक नगर के रहने वाले अमित कुमार (32), नरेला निवासी राहुल कुमार (32), गुलाबी बाग के रहने वाले समीर (30) और वज़ीरपुर निवासी अखिलेश (25) के तौर पर हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाले एक शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके पास 50 लाख रुपये की एक बीमा पॉलिसी है, जिसकी कुछ किस्तें बकाया हैं। पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 2021 के अंत में, उन्हें एक कॉल आया, और कॉलर ने बताया कि वह बीमा कंपनी से राहुल शर्मा बोल रहा है।

उन्होंने कहा कि उनकी जीवन बीमा पॉलिसी की किस्तें बकाया हैं और शिकायतकर्ता को 1,84,049 रुपये जमा करने होंगे अन्यथा जमा किए गए सभी पैसे जब्त कर लिए जाएंगे। अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित ने पैसे जमा करा दिए। बाद में आरोपियों ने उनसे एक लाख रुपये और मांगे।

इस पर शक होने पर शिकायतकर्ता ने बीमा कंपनी से पूछताछ की और पता चला कि राहुल शर्मा उनके यहां काम नहीं करता है और उन्होंने जो पैसे जमा कराए थे , वह तो कंपनी को मिले ही नहीं हैं। मध्य दिल्ली की पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने कहा कि जांच के दौरान ख्याला में छापेमारी की गई और अमित और राहुल को पकड़ लिया गया तथा उनके खुलासे पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पूछताछ में पता चला कि आकाश पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड है और वह विजय चौहान के साथ राजेंद्र प्लेस में फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था।

डीसीपी के मुताबिक, वे सोशल मीडिया के जरिए बंद हो चुकी बीमा पॉलिसी के आंकड़े जुटाते थे तथा बीमा क्षेत्र से जुड़े कुछ लोग भी उनके साथ मिले थे। उन्होंने लोगों को ठगने के लिए फर्जी ई-मेल आईडी भी बनाई है। उसने अन्य आरोपियों की मदद से जाली दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग बैंक खाते खुलवाए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी करीब तीन साल से कॉल सेंटर चला रहे हैं और एक ही तरीके से 500 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास से कुल 9.15 लाख रुपये, 23 मोबाइल फोन, नौ सिम कार्ड, 10 डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो