दिल्ली: कैब ड्राइवर के मर्डर के पीछे हनीट्रैप एंगल, आरोपी महिला बॉयफ्रेंड के साथ गिरफ्तार
By भाषा | Published: February 5, 2019 10:45 AM2019-02-05T10:45:14+5:302019-02-05T10:45:14+5:30
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 29 जनवरी को एक महिला ने अपने पति राम गोविंद के गुमशुदा होने के मामले में शिकायत दर्ज कराई।
उत्तर प्रदेश से एक महिला समेत दो लोगों को एक कैब चालक की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इन दोनों पर वाहन की लूट से पहले कैब चालक की हत्या करने का आरोप है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहनेवाले 34 वर्षीय फरहात अली और 30 वर्षीय सीमा शर्मा उर्फ असीमां खातून के रूप में हुई। शर्मा संभल जिले की रहनेवाली हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 29 जनवरी को एक महिला ने अपने पति राम गोविंद के गुमशुदा होने के मामले में शिकायत दर्ज कराई। गोविंद कैब चालक के रूप में काम करता था। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि उनके पति अपनी कार के साथ कल रात से लापता हैं।