लाइव न्यूज़ :

Delhi Girl Kidnapped: दांतों से काटा, घंटों तक की दरिंदगी, 8 साल की बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By धीरज मिश्रा | Updated: May 10, 2024 11:49 IST

Delhi Girl Kidnapped: राजधानी दिल्ली महिलाओं व छोटी बच्चियों के लिए कितनी सुरक्षित है। इसका जीता जागता उदाहरण वह 8 साल की बच्ची है, जिसका अपहरण कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकोटला मुबारकपुर से 8 साल की बच्ची का अपहरण दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार बच्ची के साथ आरोपी ने की दरिंदगी

Delhi Girl Kidnapped: राजधानी दिल्ली महिलाओं व छोटी बच्चियों के लिए कितनी सुरक्षित है। इसका जीता जागता उदाहरण वह 8 साल की बच्ची है, जिसका अपहरण कर लिया गया। आरोपी ने घंटो तक उसके साथ दरिंदगी की उसके शरीर पर कई जगह दांतों से काटा। हालांकि, दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी से आरोपी पकड़ा गया। उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। एनडीटीवी की खबर के अनुसार, बच्ची को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, बच्ची मूल रूप से नेपाल की रहने वाली हैं और दिमागी तौर से कमजोर है। वह सिर्फ अपनी मां को पहचानती है। वहीं, बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी इससे पहले भी कई बच्चियों का अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी कर चुका होगा, इस तरह का संदेह दिल्ली पुलिस को है।

साइको किस्म का है आरोपी

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद उमर के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार वह साइको किस्म का है और अकेले रहता है। वह 6 मई को बच्ची को लेकर दक्षिणी दिल्ली के अंधेरिया मोड की झुग्गी बस्ती में लेकर गया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची और बच्ची को रेस्क्यू कराया गया। 

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने बताया कि 8 साल की बच्ची के अपहरण के संबंध में पीसीआर कॉल की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर कोटला मुबारकपुर थाने से पुलिस को तुरंत भेजा गया। परिवार की शिकायत पर धारा 363 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान इलाके की सीसीटीवी के साथ डीटीसी बसों के में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

वहीं, मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खिलौने बनाता है। कांच लेने के लिए कोटला मुबारकपुर गया था। यहां बच्ची को अकेला देखा तो उसका अपहरण कर लिया।

टॅग्स :दिल्लीNew Delhiदिल्ली पुलिसछेड़छाड़girl molestation
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये