लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः नौकरी से निकाला, पूर्व नियोक्ता की पत्नी को गला घोंटकर और बिजली के झटके देकर मार डाला, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2021 21:15 IST

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि वाहन चालक राकेश ने बुराड़ी के वेस्ट संत नगर में सोमवार को पिंकी को कथित रूप से गला घोंटकर एवं बिजली के झटके देकर मार डाला।

Open in App
ठळक मुद्देबुराड़ी में पुलिसकर्मियों के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया।पुलिस ने पिंकी का शव उसके घर से बरामद किया।धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 31 वर्षीय एक व्यक्ति को, नौकरी से निकाले जाने पर अपने पूर्व नियोक्ता की पत्नी की कथित रूप से हत्या करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि वाहन चालक राकेश ने बुराड़ी के वेस्ट संत नगर में सोमवार को पिंकी को कथित रूप से गला घोंटकर एवं बिजली के झटके देकर मार डाला। उस वक्त वह घर पर अकेली थी। पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) सागर सिंह कलसी ने बताया कि राकेश ने सोमवार को बुराड़ी में पुलिसकर्मियों के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया जिसके बाद पुलिस ने पिंकी का शव उसके घर से बरामद किया।

कलसी ने बताया कि बुराड़ी थाने में भादंसं की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान राकेश ने बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात वीरेंद्र कुमार से हुई थी जो दिल्ली विश्वविद्यालय में तदर्थ सहायक प्रोफेसर हैं।

पुलिस के मुताबिक, कुमार ने राकेश को अपनी टैक्सी दी और उसके परिवार को अपने घर में ऊपरी मंजिल पर रहने के लिए कमरा दिया। राकेश को हर महीने वेतन नहीं मिल रहा था और उसने कुमार से कहा था कि जब उसे जरूरत होगी तब वह उसे पूरा पैसा एक साथ दे दें।

राकेश ने पुलिस को बताया कि पिंकी (32) ने अपने पति कुमार से राकेश को घर एवं नौकरी से निकाल देने को कहा। पिंकी ने उसे उसकी पूरी बकाया तनख्वाह भी देने से इंकार कर दिया जो करीब तीन लख रुपये थी। पुलिस के अनुसार, सोमवार को राकेश को पता चला कि कुमार अपनी मां के साथ अस्पताल में हैं तथा पिंकी घर पर अकेली है।

वह नशे में कुमार के घर गया तथा गला घोंटकर पिंकी को मार डाला। राकेश ने यह भी बताया कि उसने गला घोंटने के बाद पिंकी को बिजली के झटके भी दिये। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच चल रही है तथा पोस्टमार्टम के बाद ही बिजली के झटके देने की पुष्टि हो पाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसदिल्लीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप