लाइव न्यूज़ :

Delhi FIRE: 14 और 12 वर्ष की दो बहनों की दम घुटने से मौत, सदर बाजार आवासीय इमारत में आग ने ली जान, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2024 18:40 IST

Delhi FIRE: सदर बाजार के चमेलियान रोड पर एक मकान आग की लपटों में घिरा था तथा चार दमकल गाड़ियों ने आग को काबू में लाया।

Open in App
ठळक मुद्देहमने पुलिस को भी सूचना दी।गैस मास्क लगाकर काफी मशक्कत के बाद अंदर पहुंच पाये। एक कमरे में आग लगी थी।

Delhi FIRE: उत्तरी दिल्ली के व्यस्त सदर बाजार इलाके में एक आवासीय इमारत में आग लग जाने पर 14 और 12 वर्ष की आयु वाली दो बहनों की दम घुटने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमारे पास रात दो बजकर सात मिनट पर आग लग जाने के बारे में फोन आया । पांच दमकल गाड़ियां भेजी गयीं। आग एक घर में लगी थी। वहां दमकलकर्मियों ने कुछ लोगों को बचाया। हमने पुलिस को भी सूचना दी।’’ पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) मनोज कुमार मीणा ने बताया कि सदर बाजार थाने के अधिकारियों के पास आग लग जाने के बारे में फोन आया और वे जल्द ही मौके पर पहुंच गये। उन्होंने बताया कि सदर बाजार के चमेलियान रोड पर एक मकान आग की लपटों में घिरा था तथा चार दमकल गाड़ियों ने आग को काबू में लाया।

उन्होंने बताया कि मकान में धुआं भरा था तथा बचाव दल गैस मास्क लगाकर काफी मशक्कत के बाद अंदर पहुंच पाये। मीणा ने बताया कि दो लड़कियों-- गुलशन (14) तथा अनाया (12) पहले तल पर स्नानघर में फंसी थी, जिन्हें निकालकर अस्पताल ले जाया गया और वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि स्नानघर में फंसी दोनों लड़कियों को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आग बुझा ली गयी है तथा प्रशीतन का काम चल रहा है । उन्होंने कहा कि एक कमरे में आग लगी थी। पुलिस ने कहा कि अपराध जांच दल को बुला लिया गया है तथा आगे की कार्यवाही चल रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीDelhi Fire Serviceअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?