लाइव न्यूज़ :

पैसा को लेकर झगड़ा, 26 वर्षीय देवेंद्र की चाकू घोंपकर हत्या, रोहित, अविनाश और पवन ने ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2025 21:00 IST

उप पुलिस आयुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी ने बताया कि आरोपियों की पहचान रोहित (23), अविनाश (30) और पवन (26) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्सर झगड़ों में शामिल रहता है, जबकि पवन भी दिहाड़ी पर काम करता है। बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नई दिल्लीः बाहरी उत्तर दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में मामूली विवाद के बाद 26 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान खड्डा कॉलोनी निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे लोअर जीटीके रोड पर एंट्री गेट पिकेट के पास देवेंद्र की उसके परिचित चार लोगों से बहसबाजी हुई। उप पुलिस आयुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी ने बताया कि आरोपियों की पहचान रोहित (23), अविनाश (30) और पवन (26) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग रोहित के आक्रामक व्यवहार के लिए उसे जानते है, अविनाश मजदूर है और अक्सर झगड़ों में शामिल रहता है, जबकि पवन भी दिहाड़ी पर काम करता है। पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने देवेंद्र के पेट में चाकू घोंप दिया। स्थानीय लोगों ने उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्वामी ने बताया कि इस संबंध में स्वरूप नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी ने कहा, "सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीद गवाहों और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने रातभर छापेमारी की और तीनों आरोपियों को उनके ठिकानों से पकड़ लिया गया।" पुलिस ने बताया कि पवन के पास से खून से सना चाकू बरामद किया गया।

आरोपियों के कपड़े और अन्य सामान जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि चौथा आरोपी विकास फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। तीनों गिरफ्तार आरोपी स्वरूप नगर और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं और उनका कोई बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला