लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime News: नशे में धुत्त 16 वर्षीय किशोर ने 17 वर्षीय युवक पर 55 पर बार चाकू से वार किया, आरोपी ने गला काटा और नाचते हुए शव को सड़क पर घसीटा, हत्या की भयावह तस्वीर सीसीटीवी में कैद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2023 15:16 IST

Delhi Crime News: पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, ‘‘हमने हत्या में इस्तेमाल हथियार पहले ही बरामद कर लिया है। हम जांच कर रहे हैं कि उसने चाकू कहां से खरीदा था।”

Open in App
ठळक मुद्दे घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने बृहस्पतवार को यह जानकारी दी।हत्या की भयावह तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।17 वर्षीय किशोर को नहीं जानता था, जिससे उसने बिरयानी खरीदने के लिए पैसे मांगे थे।

Delhi Crime News: दिल्ली के वेलकम कॉलेनी में पिछले सप्ताह नशे में धुत्त 16 वर्षीय एक किशोर ने एक अन्य किशोर पर चाकू से 55 बार हमला किया। इस दौरान आरोपी ने किशोर का गला काटा तथा नाचते हुए पीड़ित के शव को सड़क पर घसीटा। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने बृहस्पतवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को जनता मजदूर कॉलेनी में हुई इस हत्या की भयावह तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 2.23 मिनट के फुटेज में आरोपी अपने आसपास के लोगों को धमकी देते हुए नजर आ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया कि वह उस 17 वर्षीय किशोर को नहीं जानता था, जिससे उसने बिरयानी खरीदने के लिए पैसे मांगे थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, ‘‘हमने हत्या में इस्तेमाल हथियार पहले ही बरामद कर लिया है। हम जांच कर रहे हैं कि उसने चाकू कहां से खरीदा था।” अधिकारी ने बताया कि वारदात मंगलवार रात करीब सवा ग्यारह बजे हुई थी, घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को एक संकरी गली में एक व्यक्ति को घसीटते हुए और चाकू से वार करते हुए देखा जा सकता है। अपराध की जांच कर रहे एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वह यहीं नहीं रुका। घटना को अंजाम देते वक्त उसे नाचते हुए देखा गया। एक व्यक्ति ने यह देखने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की कि क्या हो रहा है, लेकिन आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया।”

अधिकारी ने बताया कि यह तब शुरू हुआ जब पीड़ित ने आरोपी के लिए बिरयानी खरीदने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज आरोपी गुस्से में आ गया और किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। अधिकारी ने बताया, “आरोपी ने जाफराबाद निवासी 17 वर्षीय किशोर के साथ जबरदस्ती की।

आरोपी ने पीड़ित का गला तब तक दबाए रखा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया, इसके बाद उसने अपनी जेब से एक छोटा चाकू निकाला और उस पर कई बार वार किया। इसके बाद वह उसे घसीटकर एक गली में ले गया। पीड़ित के चेहरे, गर्दन, पीठ और आंखों के नीचे 55 से अधिक बार चाकू के हमले के निशान मिले।”

उन्होंने बताया कि घटना के दौरान आरोपी लोगों से दूर रहने के लिए कह रहा था। जांचकर्ता ने कहा, ‘‘घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था।’’ अधिकारी ने बताया कि बात यहीं खत्म नहीं हुई। घटना को देखकर हम भी हैरान रह गए। आरोपी मृतक को बालों से पकड़ कर उसे वापस उसी पतली गली में खींचकर ले गया और उससे 350 रुपये लूट कर वहां से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि हमने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है तथा हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद कर लिया है। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमें आरोपी की पहचान करने में मदद मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला