लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पालम में बड़ी वारदात, परिवार के चार सदस्यों- दो बहनें, पिता और दादी की हत्या, पकड़ा गया आरोपी

By विनीत कुमार | Updated: November 23, 2022 08:08 IST

दिल्ली के पालम इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है। जिनकी हत्या हुई उनमें दो बहने, इनके पिता और दादी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के पालम में एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या।पुलिस के अनुसार हत्या का आरोपी पकड़ गया है, मंगलवार देर रात हुई वारदात।आरोपी नशे का आदि बताया जा रहा है, हत्या की वजह का खुलासा अभी नहीं हो सका है।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ी वारदात सामने आई है। पालम इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार परिवार में दो बहनों, उनके पिता और दादी की हत्या की गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि हत्या की वजह का खुलासा अभी नहीं हो सका है जबकि आरोपी पकड़ा गया है।

घटना मंगलवार देर रात की है। पुलिस ने इस बीच सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पकड़े गए आरोपी युवक से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदि है। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हत्या उस समय की गई जब ये सभी सो रहे थे। कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें एक बहन का शव कमरे में जमीन पर पड़ा दिख रहा है जबकि दादी का शव बिस्तर पर पड़ा है। वहीं एक अन्य बहन और पिता का शव बाथरूम में दिख रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि बेटे ने ही अपनी बहनों, दादी और पिता की हत्या की है।

टॅग्स :दिल्ली समाचारक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप