लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime Case: जान की कीमत 1500 रुपये, 29 वर्षीय शख्स ने पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या की, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2023 13:46 IST

Delhi Crime Case: पुलिस ने बताया कि पीड़ित विनोद उर्फ विन्नू का शव 22 दिसंबर को मादीपुर जेजे क्लस्टर में उसके घर से बरामद किया गया था

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। विनोद पर चाकू से कई वार किए गए थे। गुस्साए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

Delhi Crime Case: पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में 1,500 रुपये के लेन-देन विवाद में 29 वर्षीय व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित विनोद उर्फ विन्नू का शव 22 दिसंबर को मादीपुर जेजे क्लस्टर में उसके घर से बरामद किया गया था।

विनोद पर चाकू से कई वार किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि विनोद का इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले पड़ोसी मोहम्मद अब्दुल्ला से झगड़ा हुआ था। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अब्दुल्ला की तलाश शुरू की और 25 दिसंबर को उसे इलाके से पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि घटना से एक दिन पहले विनोद और अब्दुल्ला के बीच पिछले बकाया के 1,500 रुपये को लेकर बहस हुई थी। इसने बताया कि घटना से एक दिन पहले बकाया पैसे को लेकर विनोद अब्दुल्ला के घर गया था लेकिन वह घर पर नहीं था जिससे नाराज हो कर विनोद ने अब्दुल्ला के परिवार से बहस की थी। इससे गुस्साए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

एक अधिकारी ने बताया ‘‘अब्दुल्ला को पता चला कि विनोद के उसके परिवार वालों के साथ दुर्व्यवहार किया है। अगले दिन उसने विनोद के घर जा कर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए जिससे विनोद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।’’ पुलिस के अनुसार, विनोद अपने बड़े भाई के साथ रहता था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने