लाइव न्यूज़ :

शादी में खाने की व्यवस्था ठीक नहीं, 17 वर्षीय निखिल यादव और सनी में झगड़ा, तीसरे नाबालिग ने चाकू से किया हमला, एक की मौत और दूसरा घायल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 28, 2026 14:13 IST

Delhi Crime: पुलिस ने बताया कि एक अपराध टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज समेत सबूत जुटाए। मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है और चाकू बरामद कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना शुक्रवार रात करीब 11.15 बजे रानी बाग इलाके में हुई।कमर के नीचे चाकू लगने से घायल सनी का इलाज चल रहा है।डॉक्टरों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया।

Delhi:दिल्ली के बाहरी इलाके में एक विवाह समारोह में खाने की व्यवस्था को लेकर हुए विवाद में चाकू से किये गए हमले में 17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य नाबालिग घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 11.15 बजे रानी बाग इलाके में घटी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि दिल्ली के बाहरी इलाके में एक शादी में खाने की व्यवस्था को लेकर हुए विवाद में चाकू लगने से 17 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और एक अन्य नाबालिग घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार रात करीब 11.15 बजे रानी बाग इलाके में हुई।

मृतक की पहचान निखिल यादव के रूप में हुई, जो मोटर मैकेनिक का काम करता था, और घायल की पहचान उसके दोस्त सनी के रूप में हुई। दोनों रोहिणी के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, शादी में खाने की व्यवस्था को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निखिल और सनी ने झगड़ा सुलझाने की कोशिश की।

तभी एक अन्य नाबालिग लड़के ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों लड़कों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। कमर के नीचे चाकू लगने से घायल सनी का इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस बीच, पुलिस ने बताया कि एक अपराध टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज समेत सबूत जुटाए। मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है और चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि निखिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिमांशु भाऊ गिरोह के दो शूटर महाराष्ट्र से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने कुख्यात हिमांशु भाऊ गिरोह के दो कथित शूटरों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्य और नीरज के रूप में हुई है, आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस के अनुसार, इन मामलों में गिरोह के सरगना हिमांशु भाऊ के कहने पर दिल्ली में की गई गोलीबारी की घटना भी शामिल है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसहत्यादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?