लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: बिजनेसमैन से 5 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में अबू सलेम दोषी, 7 साल की मिली सजा

By भारती द्विवेदी | Updated: June 7, 2018 15:22 IST

अबू सलेम ने साल 2002 में बिजनेसमैन से पांच करोड़ रुपए की मांग की थी।

Open in App

नई दिल्ली, 7 जून: अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर अबू सलेम को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने गुरुवार (7 जून) को सात साल की सजा सुनाई है। अबू सलेम को सात साल की सजा दिल्ली के बिजनेसमैन अशोक गुप्ता से फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के लिए मिली है। कोर्ट ने डिफेंस और प्रॉक्यूशन वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया है। इस केस में अबू सलेम 26 मई को दोषी करार दिया गया था।

अबू सलेम ने साल 2002 में ग्रेटर कैलाश के रहने वाले अशोक गुप्ता से पांच करोड़ की मांग की थी। जिसके बाद अशोक ने अबू सलेम के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के 16 साल बाद इस मामले में फैसला आया है। 26 मई को अबू सलेम को आईपीसी की धाराओं 387 और 506 के तहत दोषी करार दिया गया था। रंगदारी मांगने में अबू सलेम की मदद करने वाले बाकी आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है।

मुंबई धमाकों के मास्टरमांइड अबू सलेम की शादी के लिए दी गई अर्जी खारिज, मांगी थी पैरोल

बता दें कि साल 1993 मुंबई बम ब्लास्ट मामले के लिए पिछले साल टाडा कोर्ट अबू सलेम का उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जिसके बाद से वो नवी मुंबई की तलोजा जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। दो महीने पहले मुंबई धमाकों का मास्टरमांइड माफिया अबू सलेम ने अपनी शादी के लिए 45 दिन की पैरोल मांगी थी, जो कि खारिज हो गई थी।उसने अपनी शादी के लिए पिछले साल टाडा कोर्ट से शादी करने की इजाजत मांगी थी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :अबू सलेमदिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...