लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: रोड रेज में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, भांजे ने देखी पूरी घटना

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 6, 2018 14:44 IST

विनोद मेहरा के जानने वालों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं कि वारदात की सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची और कोई मदद नहीं की।

Open in App

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार (5 फरवरी) देर रात रोड रेज का मामला सामने आया है, जिसमें कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना भलस्वा फ्लाईओवर की है। बताया जा रहा है कि कुछ कार सवारों ने मामूली काहसुनी के बाद शादी समारोह से लौट रहे कांग्रेस नेता विनोद मेहरा के सीने में गोली दाग दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

खबरों के अनुसार, कांग्रेस नेता विनोद अपने भांजे के साथ जीटी करनाल रोड से होते हुए अपने घर गीता कॉलोनी जा रहे थे। इसी बीच भलस्वा फ्लाइओवर पर उनकी कार से एक अन्य कार टकरा गई। कार के टकराने के बाद विनोद ने आरोपी कार सवार युवकों को सही से गाड़ी चलाने के लिए कहा। इस बात से वे नाराज हो गए और झगड़ा करने लगे।

धीरे-धीरे मामला बढ़ गया और कार सवार युवकों ने विनोद के ऊपर सीधा फायर कर दिया, जिससे गोली उनके सीधे सीने में जा धंसी। गोली लगने के बाद उन्हें तत्काल घायलावस्था में अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनको बचाया नहीं जा सका और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं, घटना का यह पूरा नजारा वहां मौजूद विनोद के 16 साल के भांजे ने देखा, जोकि चश्मदीद गवाह है। उसके मुताबिक उसकी आंखों के सामने विनोद को गोली मारी गई।

इधर, विनोद मेहरा के जानने वालों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं कि वारदात की सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची और कोई मदद नहीं की। फिलहाल, पुलिस ने हमलवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।   

टॅग्स :हत्याकांडदिल्ली क्राइमदिल्ली समाचारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos