लाइव न्यूज़ :

Delhi Blast Case: एनआईए ने कश्मीरी व्यक्ति को किया गिरफ्तार, डॉ. उमर के साथ मिलकर आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: November 16, 2025 19:41 IST

एनआईए ने आमिर राशिद अली को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके नाम पर 10 नवंबर को हुए हमले में इस्तेमाल की गई हुंडई i20 कार पंजीकृत थी।

Open in App

Delhi Blast Case: दिल्ली कार विस्फोट मामले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक कश्मीरी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर विस्फोटकों से लदी कार चलाने वाले संदिग्ध उमर उन नबी के साथ मिलकर लाल किले के पास आतंकी हमला करने की साजिश रची थी, जिसमें 10 लोग मारे गए थे।

एनआईए ने आमिर राशिद अली को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके नाम पर 10 नवंबर को हुए हमले में इस्तेमाल की गई हुंडई i20 कार पंजीकृत थी। केंद्रीय एजेंसी ने अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी के एक बयान में कहा गया है, "एनआईए की जाँच से पता चला है कि जम्मू-कश्मीर के पंपोर के संबूरा निवासी आरोपी ने कथित आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथ मिलकर आतंकी हमला करने की साजिश रची थी।"

आमिर राशिद अली कथित तौर पर उस हुंडई i20 कार की खरीद में मदद करने के लिए दिल्ली आया था, जिसका इस्तेमाल अपराध में किया गया था। एनआईए की फोरेंसिक जांच में दुर्घटनाग्रस्त कार के मृत चालक की पहचान पुलवामा जिले के निवासी उमर उन नबी के रूप में हुई थी, जो फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के रूप में काम करता था।

टॅग्स :National Investigation Agencyदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी