लाइव न्यूज़ :

होली के हुड़दंग में बाइक सवारों ने युवक पर 50 बार घोंपा चाकू, सीसीटीवी में रिकॉर्ड

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 2, 2018 13:32 IST

होली के त्योहार के बीच उपद्रवियों का हुड़दंग भी जारी है। राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

Open in App

होली के त्योहार के बीच उपद्रवियों का हुड़दंग भी जारी है। राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।  ये मामला दक्षिणी दिल्ली के खानपुर इलाके का है। यहां 20 बाइक सवारों ने एक युवक पर चाकू से 50 से ज्यादा वार किए। बताया जा रहा है पीड़ित ने होली के उत्सव में गुब्बारे मारने का विरोध किया था। चाकूबाजी की यह वीभत्स घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः सत्ता के नशे में चूर बीजेपी नेता और बेटे ने की टोलकर्मी के साथ मारपीट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 वर्षीय आशीष गुरुवार शाम को जिम से घर जा रहा था। रास्ते में उसे दो युवकों ने रोक लिया। आशीष जबतक कुछ समझ पाता वहां बाइक से 20 और लोग पहुंच चुके थे। सीसीटीवी फुटेज में आशीष काली टी-शर्ट में दिखाई दे रहा है। 20 बाइकर्स ने उसे घेर रखा है। थोड़ी देर में आशीष पर रॉड और चाकू से हमला किया गया। युवकों का समूह लगातार आशीष को पीट रहा था। आस-पास से कोई मदद को आगे नहीं आया।

यह भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नकली जेवर, दुल्हनों ने कहा- शादी में हुआ खेल

पीटने के बाद मरणासन्न हालत में छोड़कर बाइकर्स फरार हो गए। आशीष वहीं सड़क पर पड़ा रहा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि उसके शरीर पर 50 से ज्यादा जख्म हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस को सूचना मिलने के एक घंटे बाद पहुंची। उनका कहना है कि आशीष ने युवकों को होली के उत्सव में गुब्बारे मारने के विरोध किया था। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

टॅग्स :होलीक्राइमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो