लाइव न्यूज़ :

एयर होस्टेस ने छत से लगाई छलांग, मौत से पहले पति को भेजा ये संदेश

By भाषा | Updated: July 16, 2018 05:38 IST

राष्ट्रीय राजधानी के हौज खास क्षेत्र में एक महिला फ्लाइट अटेंडेट ने अपने घर की छत से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

Open in App

नई दिल्ली, 16 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी के हौज खास क्षेत्र में एक महिला फ्लाइट अटेंडेट ने अपने घर की छत से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 13 जुलाई को उसने अपने घर की छत से छलांग लगा दी। वह 40 वर्ष की थी और एक जर्मन एयरलाइन में काम करती थी। 

पुलिस ने बताया कि उसका पति उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गया जहां उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया। मृतक महिला की शादी दो साल पहले हुई थी। वह हौजखास में अपने पति के साथ रहती थी। 

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या से पहले अनिसिया ने अपने पति को संदेश भेजा था कि वह आत्महत्या करने जा रही है। महिला का पति गुड़गांव में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करता है। 

मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि उनका नियमित रूप से झगड़ा होता था। पुलिस ने बताया कि दंपति में शुक्रवार को भी झगड़ा हुआ जिसके बाद अनिसिया छत से कूद गई। 

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज करके उसके परिवार और पति से पूछताछ की जा रही है। 

टॅग्स :दिल्लीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला