लाइव न्यूज़ :

सदर बाजार में 40 साल के शख्स को पीट-पीटकर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2022 17:53 IST

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भुवन ने बताया कि तड़के पांच बजे वह अपने पिता से मिलने जा रहा था जो सदर बजार के शिव मार्केट में सुरक्षा गार्ड हैं। उसने अपने चाचा मंगल को रुई मंडी के पास खून से लथपथ अचेत अवस्था में देखा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि भुवन ने मंगल को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया।सदर बाजार पुलिस थाने में धारा 307 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।डीसीपी ने कहा कि घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई और मामले को हत्या के मामले में बदल दिया गया है।

नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में कुछ लोगों ने कथित तौर पर 40 वर्षीय एक व्यक्ति को पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि लेडी हार्डिंग अस्पताल में रविवार को उन्हें सूचित किया कि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में भर्ती किया गया है।

 

 

पुलिस ने कहा कि मंगल नामक व्यक्ति को उसके रिश्तेदार भुवन ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भुवन ने बताया कि तड़के पांच बजे वह अपने पिता से मिलने जा रहा था जो सदर बजार के शिव मार्केट में सुरक्षा गार्ड हैं। उसने अपने चाचा मंगल को रुई मंडी के पास खून से लथपथ अचेत अवस्था में देखा।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि भुवन ने मंगल को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि सदर बाजार पुलिस थाने में धारा 307 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी ने कहा कि घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई और मामले को हत्या के मामले में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी देवेंद्र नेपाल का नागरिक है और वह भागकर वहीं चला गया। मंगल ने कुछ महीने पहले कथित तौर पर देवेंद्र के पिता को पीटा था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यानेपालदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम