लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में चीनी मांझे ने ली 28 वर्षीय सिविल इंजीनियर की जान, रक्षाबंधन के दिन स्कूटर पर जाते वक्त ऐसे फंसा गर्दन में मांझा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2019 10:46 IST

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में ग्‍लास कोटेड और अन्‍य खतरनाक मांझों के इस्‍तेमाल पर पाबंदी लगाई हुई है। इसके बावजूद देश की राजधानी दिल्ली में न केवल ऐसा मांझा खरीदा गया बल्कि इस्‍तेमाल भी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक मांझे ने गर्दन में इतना गहरा घाव कर दिया कि मानव स्‍कूटर चलाते-चलाते नीचे गिर पड़ा था। सिविल इंजीनियर मानव शर्मा बुध विहार से अपनी चाची के यहां हरि नगर रक्षाबंधन सेलिब्रेट करने जा रहे थे। 

दिल्‍ली में चीनी मांझे से 15 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन चीनी मांझे से एक सिविल इंजीनियर की मौत हो गई है। 28 साल के सिविल इंजीनियर मानव शर्मा स्‍कूटर पर अपनी दो बहनों के साथ किसी रिश्‍तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान पश्चिम विहार इलाके में चीनी मांझा उसकी गर्दन में अटक गया जिससे काफी गहरा कट लगा। जिसके बाद वो स्कूटर चलाते-चलाते वो नीचे गिर गया और जब उसको अस्पताल ले जाया गया तो उसकी मौत हो गई। हालांकि इस घटना में दोनों छोटी बहनों को कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

पुलिस के मुताबिक मांझे ने गर्दन में इतना गहरा घाव कर दिया कि मानव स्‍कूटर चलाते-चलाते नीचे गिर पड़ा था। मौके पर पहुंचे लोगों ने जख्मी मानव को नजदीकी अस्‍पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल इंजीनियर मानव शर्मा बुध विहार में रहता था और एक प्राइवेट बिल्‍डर के यहां बतौर सिविल इंजीनियर काम करता था। सिविल इंजीनियर मानव शर्मा बुध विहार से अपनी चाची के यहां हरि नगर रक्षाबंधन सेलिब्रेट करने जा रहे थे। 

दिल्‍ली पुलिस के मुताबिक स्‍वतंत्रता दिवस पर होने वाली पतंगबाजी के दौरान चीनी मांझे से दर्जनों लोगों के घायल होने की खबरें आई था। 17 मामले आईपीसी की धारा 188 के तहत दर्ज किए गए। जिनमें लोग ग्‍लास कोटेड चीनी मांझे का इस्‍तेमाल पतंग उड़ाने के लिए कर रहे थे। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट