लाइव न्यूज़ :

फैशन डिजाइनिंग की छात्रा ने कनॉट प्लेस में बेघर महिला को कुचला, मंदिर में साफ-सफाई करती थी मृतका

By भाषा | Updated: August 22, 2018 04:48 IST

पुलिस ने बताया कि बेघर महिला की पहचान फूलवती के तौर पर हुई है। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अगस्त: लुटियन्स दिल्ली के पॉश कनॉट प्लेस इलाके में विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार एसयूवी ने 50 वर्षीय बेघर महिला को कुचल दिया। कार कथित रूप से एक युवती चला रही थी जो महिला को करीब 300 मीटर तक घसीटती हुई ले गयी। पुलिस ने आज बताया कि घटना रविवार रात को शहीद सिंह मार्ग पर उस वक्त हुई जब महिला सड़क पार कर रही थी।पुलिस ने बताया कि एसयूवी चला रही आरोपी की पहचान श्रेया अग्रवाल (20) के तौर पर हुई है। युवती बरेली की रहने वाली है। कार में उसकी दो दोस्त बेबी रानी और मेघा भी थी। उन्होंने बताया कि अग्रवाल मुंबई में एक संस्थान से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।पुलिस ने बताया कि बेघर महिला की पहचान फूलवती के तौर पर हुई है। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने पहले भागने की कोशिश की थी लेकिन मौका-ए-वारदात से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का पति सुशील दो साल पहले टीबी की बीमारी के कारण मर गया और उसके तीन बच्चे शंकर, गीता तथा ऋतु हैं।बंगला साहिब गुरुद्वारे के समीप एक आसरे में फूलवती और उसके बेटे के साथ रहने वाली किरन ने कहा, ‘‘वह अपने परिवार में कमाने वाली इकलौती सदस्य थी। उसका 19 साल का बेटा शंकर बेरोजगार है। वह सीपी में शिव मंदिर में साफ-सफाई का काम करती थी और कूड़ा बीनने का काम भी करती थी।’’ फूलवती की बड़ी बेटी गीता विधवा है जबकि 20 साल की बेटी रितू नारायणा में एक संस्थान से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है।ऋतु सलाम बालक ट्रस्ट में रहती है। ट्रस्ट के संयोजक संतोष कुमार गुप्ता ने कहा, ‘‘ऋतु कभी अपने परिवार के साथ नहीं रही। उसका बचपन ट्रस्ट में बीता और वह नारायणा में एक संस्थान से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। उसकी शिक्षा का खर्च ट्रस्ट उठा रहा है।’’  अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

टॅग्स :दिल्लीरोड एक्सिडेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास