लाइव न्यूज़ :

मां की हत्या करके बेटी पहुंची थाने, सूटकेस में थी लाश, नींद की गोली देकर घोंटा था गला, जानिए पूरी वारदात

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 13, 2023 11:29 IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बेटी ने कथित तौर पर जन्म देने वाली अपनी मां की हत्या कर दी और उसकी लाश को एक सुटकेस में भरकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देबेगलुरु में बेटी ने कथित तौर पर जन्म देने वाली मां को उतारा मौत के घाट बेटी ने मां की हत्या करने के बाद लाश को एक सुटकेस में भरा और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचीआरोपी सेनाली सेन ने मां को मारने से पहले नींद की गोलियां दीं और गहरी नींद में उनका गला घोंटा

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। खबरों के अनुसार एक बेटी ने कथित तौर पर जन्म देने वाली अपनी मां की हत्या कर दी और उसकी लाश को एक सुटकेस में भरकर सीधे मायको लेआउट पुलिस स्टेशन पहुंच गई। पुलिस थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को जब वारदात की जानकारी हुई तो उनके भी रोंगटे खड़े हो गये और थाने में हंगामा मच गया।

इस संबंध में पुलिस की ओर से दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी बेटी अपनी मां की लाश को एक नीले रंग के सूटकेस में भरकर थाने पहुंची और पुलिस के सामने इकबालिया बयान देते हुए मां की हत्या करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी महिला से हुई प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर बताया कि मृतका का परिवार बंगाल से है और वह बेंगलुरु में कई वर्षों से रह रही थीं। पुलिस ने आरोपी की पहचान 39 वर्षीय सेनाली सेन के रूप में की है। जबकि आरोपी सेनाली की शिकार हुई पीड़िता का नाम बीवा पॉल था और उनकी उम्र लगभग 70 साल थी।

सेनाली ने मां बीवा पॉल की कथित हत्या को स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि उसकी मां और सास एक ही घर में साथ-साथ रहती थीं। खबरों के मुताबिक, सेनाली सेन ने अपनी मां को मारने से पहले उन्हें नींद की गोलियां दीं और जब वो गहरी नींद में सो गईं तो उनका दुपट्टे से गला घोंट दिया। उसके बाद आरोपी सेनाली ने बेहद शांत मन से अपनी मां के शव को एक नीले रंग के ट्राली सूटकेस में भर दिया और फिर उसे लेकर वो सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची।

मामले में मायको लेआउट थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला के इकाबलिया बयान और सूटकेस में मिले शव को आधार बनाते हुए आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 में हत्या का केस दर्ज किया गया और फौरन आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद शव को सीधे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीहत्याबेंगलुरुक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?