लाइव न्यूज़ :

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रोफेसर मिश्रा को धमकी, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2022 13:44 IST

बिहारः धमकी देने वाले शख्स ने खुद का नाम आलम परवेज बताया है। पत्र मिलने के बाद प्रोफेसर ने विश्वविद्यालय थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस से सुरक्षा देने की गुहार लगाई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रोफेसर डॉ मिश्रा को बुधवार की शाम को मिली है। शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस प्रशासन के अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है।

पटनाः बिहार में दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ प्रेम मोहन मिश्रा को सर तन से जुदा करने की धमकी मिली है। प्रोफेसर मिश्रा को यह धमकी पत्राचार के माध्यम से भेजी गई है। वहीं पत्र मिलते ही प्रोफेसर डॉ मिश्रा डर से सहम गए और पुलिस से जान बचाने की गुहार लगाई है।

धमकी वाला यह पत्र प्रोफेसर डॉ मिश्रा को बुधवार की शाम को मिली है। पत्र के जरिए प्रोफेसर को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले शख्स ने खुद का नाम आलम परवेज बताया है। वहीं पत्र मिलने के बाद प्रोफेसर ने विश्वविद्यालय थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस से सुरक्षा देने की गुहार लगाई है।

उधर, प्रोफेसर डॉ मिश्रा के द्वारा शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, धमकी भरा पत्र मिलने के बाद प्रोफेसर डॉ प्रेम मोहन मिश्रा के घर में कोहराम मच गया है। रजिस्टर्ड डाक द्वारा डॉ प्रेम मोहन मिश्रा को मिले धमकी भरे पत्र में भेजने वाले ने प्रयोग प्रदर्शक शशि शेखर झा पर कई आरोप लगाते हुए जल्द उनका तबादला कहीं दूर करने की चेतावनी विभागाध्यक्ष को दी है।

साथ ही ऐसा नहीं करने पर डॉ मिश्रा के सर को तन से जुदा कर देने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही उनके पूरे परिवार का यही अंजाम करने की बात कही गई है। पीड़ित प्रोफेरसर डॉ प्रेम मोहन मिश्रा ने खुद बताया की कैसे उन्हें पत्र मिला और पात्र के अंदर क्या लिखा है।

उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए कहा की पत्र लिखने और शब्दों को देखने से यह पता चलता है की मामला गंभीर है। ऐसे में उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस के की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला