लाइव न्यूज़ :

साइरस मिस्त्री कार दुर्घटनाः घायल डॉ अनाहिता पंडोले 108 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2022 21:47 IST

साइरस मिस्त्री कार दुर्घटनाः स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनाहिता पंडोले सर एच एन रिलांयस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल ने बताया कि अनाहिता को 108 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद छुट्टी दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देऑपरेशन और चिकित्सकीय प्रबंधन के बाद डॉ. अनाहिता आखिरकार स्वस्थ होने की राह पर हैं।रेलिंग से टकराने के बाद टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष मिस्त्री (54) और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी। कार चला रहीं अनाहिता और उनके पति डेरियस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

मुंबईः कार हादसे का शिकार हुईं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनाहिता पंडोले को शहर के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अनाहिता वह मर्सिडीज-बेंज कार चला रही थीं, जिसके दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उद्योगपति साइरस मिस्त्री और अनाहिता के रिश्तेदार जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी।

 

अनाहिता सर एच एन रिलांयस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल ने बताया कि अनाहिता को 108 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद छुट्टी दी गई। अस्पताल ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘कई सप्ताह की गहन देखभाल, कई ऑपरेशन और चिकित्सकीय प्रबंधन के बाद डॉ. अनाहिता आखिरकार स्वस्थ होने की राह पर हैं।

अपने काम काज स्वयं करने की ताकत हासिल करने के लिए उन्हें व्यापक पुनर्वास से गुजरना पड़ा।’’ उल्लेखनीय है कि इस साल चार सितंबर को पालघर जिले में सूर्या नदी के पुल पर मर्सिडीज बेंज कार के रेलिंग से टकराने के बाद टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष मिस्त्री (54) और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी। कार चला रहीं अनाहिता और उनके पति डेरियस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसायरस मिस्त्रीमुंबई पुलिससड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप