लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सीआरपीएफ के एएसआई ने कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: August 5, 2019 15:18 IST

Open in App

बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में रविवार को सीआरपीएफ के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) ने कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि एएसआई की पहचान राजस्थान के करौली जिले के निवासी राम गिलास मीणा के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि सीआरपीएफ के बवाना नियंत्रण कक्ष ने नरेला पुलिस थाने को सुबह सात बजकर 14 मिनट पर घटना की जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी) गौरव शर्मा ने कहा कि पुलिस उस स्थान पर पहुंची जहां मीणा खून से लथपथ पड़े हुए थे। उनकी गर्दन गोली गुजर गयी थी।

अधिकारी ने कहा कि एएसआई ने खराब स्वास्थ्य के चलते स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिये आवेदन किया था। शर्मा ने कहा कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और उनके परिवार ने किसी तरह की साजिश का संदेह नहीं जताया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास