लाइव न्यूज़ :

Bhubaneswar: प्राइवेट पार्ट, गर्दन पर चाकू से वार, बेटी के साथ 'गंदी बात' करने से शर्मिंदा था हैवान पिता

By धीरज मिश्रा | Updated: May 30, 2024 17:07 IST

Bhubaneswar: पुलिस थाने के शौचालय में एक व्यक्ति ने अपने प्राइवेट पार्ट, गर्दन और हाथ पर चाकू से वार कर खुद को घायल कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस थाने में सुसाइड करने का किया प्रयासव्यक्ति पर अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप पुलिस अनुसार, उसकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बताई गई है

Bhubaneswar: पुलिस थाने के शौचालय में एक व्यक्ति ने अपने प्राइवेट पार्ट, गर्दन और हाथ पर चाकू से वार कर खुद को घायल कर लिया। उसकी चीख पुकार सुनकर पुलिसकर्मी शौचालय के पास पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालात स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस थाने के शौचालय में खुद की जान लेने वाले शख्स की पहचान बादल दास के तौर पर हुई है। इस पर आरोप है कि इसने अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। बेटी के साथ छेड़छाड़ करने से यह शर्मिंदा था। इसलिए अपनी जीवनलीला समाप्त करना चाहता था। बताते चले कि नाबालिग बेटी, पत्नी की शिकायत पर आरोपी को मंगलवार पुलिस ने गिरफ्तार किया था।  सब सो रहे थे, और उसने ऐसा किया

छेड़छाड़ करने वाला आरोपी दास राजमिस्त्री का काम करता है। वह सलिया साही में परिवार के साथ रहता है। सोमवार को वह अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ सो रहा था। इस दौरान उसने अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। सदमे के कारण लड़की ने रात में अपनी मां को अपनी आपबीती नहीं बताई। अगली सुबह दास के काम पर जाने के बाद लड़की ने अपनी मां को पूरी बात बताई। 

सीधे थाने पहुंचे बेटी और पत्नी

आरोपी दास के खिलाफ शिकायत करने के लिए उसकी नाबालिग बेटी और पत्नी मैत्री विहार थाने में पहुंचे। यहां पर शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और देर रात दास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार सुबह मेडिकल जांच के लिए कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी पत्नी और बड़ी बेटी मौजूद थी।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, मां-बेटी की जोड़ी ने कथित तौर पर उससे कहा कि वह कड़ी सजा का हकदार है और वे उसका चेहरा फिर कभी नहीं देख पाएंगी। दास को वापस पुलिस स्टेशन लाया गया और बाद में उसे कोर्ट में पेश किया जाना था। वह स्पष्ट रूप से परेशान था और उसने दोपहर का खाना खाने से भी इनकार कर दिया। फिर वह शौच के बहाने शौचालय में गया।

खुद को अंदर से बंद कर लिया और कथित तौर पर अपने गुप्तांग, बाएं हाथ की नस और गर्दन काट ली। उसने अस्पताल से रेजर जैसा उपकरण उठाया था। पुलिस ने उसकी चीखें सुनीं, शौचालय का दरवाजा तोड़ा और उसे बचाया। उसे पहले कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। दास की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बताई गई है।

 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPoliceओड़िसासेक्स रैकेटयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला