Jaunpur Woman Raped: एक रात, देवर-भाभी हुए फिजिकल, तीन तलाक, हलाला के बाद पति ने स्वीकार नहीं किया
By धीरज मिश्रा | Updated: June 1, 2024 17:01 IST2024-06-01T16:59:51+5:302024-06-01T17:01:36+5:30
Jaunpur Woman Raped: दहेज को लेकर एक मुस्लिम महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने हलाला के नाम पर उसका रेप कराया। पीड़ित महिला यह सब सहती रही क्योंकि, वह अपने पति के साथ ससुराल में रहना चाहती थी।

फाइल फोटो
Jaunpur Woman Raped: दहेज को लेकर एक मुस्लिम महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने हलाला के नाम पर उसका रेप कराया। पीड़ित महिला यह सब सहती रही क्योंकि, वह अपने पति के साथ ससुराल में रहना चाहती थी। लेकिन, दहेज के भूखे भेड़ियों ने उसकी इज्जत-आबरू को नीलाम कर दिया। पहले पति ने तीन तलाक दिया, फिर साथ रखने की शर्त पर उसे जबरन अपने छोटे भाई के साथ हलाला के नाम पर सोने पर मजबूर किया।
पीड़िता देवर के साथ सोने के लिए तैयार हुई। लेकिन, अब पीड़िता को उसके ससुराल वालों ने स्वीकार करने से इंकार कर दिया। महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया है। तीन तलाक और फिर हलाला देने का यह मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर से आया है।
दहेज से संतुष्ट नहीं थे ससुराल वाले
पीड़ित महिला के अनुसार, वह आजमगढ़ जिले के दीदारगंज की रहने वाली है। उसकी शादी इसी साल अबूहुरैरा उर्फ फैसल से हुई। शादी में लड़की पक्ष से ससुराल पक्ष के लिए कई उपहार और कैश दिया गया। लेकिन, ससुराल पक्ष को ज्यादा कैश और सामान चाहिए था। ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करने लगे। वहीं, एक दिन पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे तीन तलाक दे दिया।
इसके बाद महिला ने पूरी बात अपने घर पर बताई। मामला शांत करवाकर पति उसको साथ रखने के लिए तैयार हुआ। इस बीच, पति ने हलाला करने के लिए कहा, पति ने पत्नी से देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का जोर दिया। हलाला के नाम पर महिला के साथ उसके देवर ने रेप किया। इसके बाद पीड़ित महिला को लगा कि ससुराल के लोग उसे स्वीकार कर लेंगे।
लेकिन, ससुराल के लोगों ने उसे ठुकरा दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पीड़ित महिला की शिकायत पर पति, सास, ननद, ससुर, जेठानी देवर सहित 7 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि तीन तलाक को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा कानून बनाते हुए इसे रद्द कर दिया है।