लाइव न्यूज़ :

Navi Mumbai: बॉयफ्रेंड को इश्क लड़ाने गर्लफ्रेंड ने बुलाया, पीछे से आ गया भाई, कर दी हत्या

By धीरज मिश्रा | Updated: June 3, 2024 12:34 IST

Navi Mumbai: घर में प्रेमी को बुलाकर प्यार भरी बातों में प्रेमिका मन उलझा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देबहन के कमरे में था बॉयफ्रेंड, पिता-भाई ने मार डाला पुलिस ने आरोपी भाई को किया गिरफ्तार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Navi Mumbai: घर में प्रेमी को बुलाकर प्यार भरी बातों में प्रेमिका मन उलझा हुआ था। उसे इस बात का अहसास नहीं था कि कोई आ सकता है। इसी बीच घर के गेट पर दस्तक देता है उसका भाई। वह कई बार डोर बेल बजाता है। लेकिन, अंदर प्रेमी के साथ प्यार भरी बातों में उलझी बहन गेट नहीं खोलती है। गुस्से में भाई ने गेट खोला और अंदर दाखिल हुआ।

इस बीच उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। क्योंकि, एक कमरे में उसने अपनी बहन को उसके बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान काफी कहासुनी हुई। इस दौरान भाई ने अपने पिता को इस बात की जानकारी दी। बेटे के फोन पर पिता गुस्सा होते हुए घर पहुंचा। जहां दोनों ने मिलकर 18 साल के लड़के की निर्मम हत्या कर दी।

हत्या के मामले में महाराष्ट्र की नवी मुंबई पुलिस ने 24 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर को हुई जब आरोपी की बहन ने पनवेल के देवीचापाड़ा निवासी अपने प्रेमी को उसी इलाके में स्थित अपने घर बुलाया था। 

पुलिस ने क्या बताया

तलोजा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने जब घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया तो उसकी बहन ने दरवाजा नहीं खोला। उसने जबरदस्ती दरवाजा खोला तो घर में उसकी बहन और उसका प्रेमी मौजूद थे। इसके बाद आरोपी ने अपने पिता को बुलाया और दोनों ने दरांती और कुदाल से पीड़ित पर कथित तौर पर हमला कर उसे मार डाला।

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लड़की के भाई को हिरासत में ले लिया है और उसके 45 वर्षीय पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 34 (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :Navi MumbaiCrimeक्राइम न्यूज हिंदीहत्यामर्डर मिस्ट्रीMurder Mystery
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो