लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हनीट्रैप में फंसाने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार, लाखों रुपये वसूली करने की बात कबूली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2021 16:09 IST

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पश्चिम विहार में एक युवक से तीन लाख रुपये वसूले थे। डेढ़ लाख कैश लिए थे और बाकी पैसे एकाउंट में ट्रांसफर करवाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसरगना ने बताया कि उस पर हरियाणा में आर्म्स एक्ट के दो केस दर्ज हैं।गिरोह ने डेढ़ साल में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को बनाया अपना शिकार।पुलिस बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है।

दिल्ली:दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गैंग के सरगना को पकड़ा है, जो हनीट्रैप में फंसाकर लाखों रुपए की वसूली करता था। उसके पास से पुलिस ने एक फोन, चार सिमकार्ड, डेबिट कार्ड, एक स्कूटर और ब्लैकमेल करने के लिए हाथ से लिखी स्क्रिप्ट बरामद की  है। सरगना की पहचान हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी नीरज के रूप में हुई है। 

गैंग में दो लड़कियों समेत पांच लोग शामिल

पूछताछ में उसने बताया कि उसके पांच सदस्यों के गैंग में दो लड़कियां भी शामिल हैं। हाल ही में उसने दिल्ली के रोहिणी जिले के पश्चिम विहार में एक युवक को फंसाया था। उससे तीन लाख रुपये वसूले थे। डेढ़ लाख कैश लिए थे और बाकी पैसे एकाउंट में ट्रांसफर करवाए थे। इस मामले में उसके खिलाफ पश्चिम विहार ईस्ट थाने में केस भी दर्ज है।

पुलिस को पश्चिम विहार के एक फ्लैट में अवैध गतिविधियों की मिली थी सूचना

इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी (क्राइम) धीरज कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को पश्चिम विहार के एक फ्लैट में अवैध गतिविधियों की सूचना मिली। इस दौरान पुलिस के हाथ नीरज लगा तो 3 दिसंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने कबूला कि उसका गैंग हनीट्रैप में लोगों को फंसाकर पैसा वसूली करता था। कहा कि वह एक बैंक्वेट हॉल में काम करता था। उस पर हरियाणा में आर्म्स एक्ट के दो केस दर्ज हैं। उसके मुताबिक गिरोह डेढ़ साल में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुका है। गैंग 5 से 10 लाख रुपये तक की वसूली करता था।

पुलिस कर रही है बाकी सदस्यों की तलाश 

पुलिस का कहना है कि गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही वे पकड़ लिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 

टॅग्स :क्राइमदिल्लीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला